उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में भामाशाह कोडामल गोपाल राठी परिवार ने बनवाया नया कक्ष, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा सहयोग
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):राजकीय उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ मे भामाशाह कोडामल गोपाल राठी परिवार ने नये कक्ष का निर्माण कराया गया है। प्रमुख प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि आपात कालीन सेवाओं के सामान को सुरक्षित रखने के लिए एक कमरे की बहुत आवश्यकता थी।
राठी परिवार द्वारा कक्ष निर्माण कराकर बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है। प्रेरक सामाजिक कार्यकर्ता चादरतन राठी
का भी आभार व्यक्त किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि दवा भंडारण के लिए एक कमरे की और बहुत आवश्यकता है।
गर्मी में जल आपूर्ति और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
नव निर्मित कक्ष का उद्घाटन प्रमुख प्रभारी अधिकारी PMO डॉक्टर ओमप्रकाश स्वामी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डा एस के बिहानी भवानी शंकर राठी मदनलाल राठी सीनियर नर्सिंग आफिसर रमाकांत व परमवीर चोधरी सहित अन्य गणमान्य जन अस्पताल के स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राठी और द्वारा पहले भी सहयोग किया गया है

उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में भामाशाह कोडामल गोपाल राठी परिवार ने बनवाया नया कक्ष, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा सहयोग

