ग्रामीण अंचल में बारिश से मुरझाए चेहरों पर लौटी उम्मीद की मुस्कान

ग्रामीण अंचल में बारिश से मुरझाए चेहरों पर लौटी उम्मीद की मुस्कान

ग्रामीण अंचल में बारिश से मुरझाए चेहरों पर लौटी उम्मीद की मुस्कान

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद): क्षेत्र में हुई बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया है, वहीं ग्रामीण अंचल के किसानों के चेहरों पर भी उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। लंबे इंतजार के बाद हुई वर्षा से खेतों में फिर से रौनक लौट आई है और किसान आगामी खरीफ फसल को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

क्षेत्र की बारानी भूमि पर किसानों ने ज्येष्ठ माह में अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ समय रहते खेतों की जुताई कर दी थी। लेकिन लंबे समय तक बारिश नहीं होने से उनकी उम्मीदें धूमिल पड़ने लगी थीं और फसल की बुवाई को लेकर चिंता बढ़ती जा रही थी।

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत सामुदायिक जल स्रोत निर्माण पर 18 लाख रुपये तक अनुदान

अब हुई बारिश ने किसानों की चिंताओं को काफी हद तक दूर कर दिया है। खेतों में नमी आने से बुवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं और ग्रामीणों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। किसानों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी वर्षा होती रही तो इस बार खरीफ फसल बेहतर होने की पूरी संभावना है।

ग्रामीण अंचल में बारिश से मुरझाए चेहरों पर लौटी उम्मीद की मुस्कान

ग्रामीण अंचल में बारिश से मुरझाए चेहरों पर लौटी उम्मीद की मुस्कान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें