श्रीडूंगरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपे दायित्व

श्रीडूंगरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपे दायित्व

श्रीडूंगरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपे दायित्व

श्रीडूंगरगढ़:आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक मुख्यालय पर भी ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं आमजन भाग लेंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों के स्तर पर समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करें।

बैठक में कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, प्रचार-प्रसार, जनसहभागिता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ में भामाशाह कोडामल गोपाल राठी परिवार ने बनवाया नया कक्ष, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा सहयोग

अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। अंत में विभागवार दायित्वों की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

श्रीडूंगरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपे दायित्व

श्रीडूंगरगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपे दायित्व

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें