जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाजसेवी विक्रम मालू की प्रेरणादायी पहल

जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाजसेवी विक्रम मालू की प्रेरणादायी पहल

जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाजसेवी विक्रम मालू की प्रेरणादायी पहल

श्रीडूंगरगढ़: शिवम् मानव कल्याण सेवा संस्थान द्वारा संचालित अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम अनाथ, बेसहारा, लावारिस, मंदबुद्धि एवं वृद्धजनों की सेवा में निरंतर समर्पित भाव से कार्यरत है।

समाजसेवी एवं तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष विक्रम मालू ने आज प्रातः आश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार दान-सहयोग प्रदान किया। विक्रम मालू जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं।

इस अवसर पर विक्रम मालू ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में की गई छोटी-सी मदद भी उसके लिए बड़ी खुशी और संबल बन सकती है।

जिले के राजकीय छात्रावासों की बदलेगी तस्वीर, जिला प्रशासन की पहल ‘उन्नयन’ शुरू

उन्होंने सर्व समाज से आह्वान किया कि जिसे भी समय मिले, वह आश्रम पहुँचकर सेवा कार्यों से जुड़े तथा अपनी सामर्थ्य एवं आश्रम की आवश्यकता के अनुसार सहयोग प्रदान करे।

उन्होंने कहा, “सेवा केवल दान नहीं, बल्कि जरूरतमंद के साथ खड़े होने का संकल्प है।”

जो भी इस पुण्य कार्य में योगदान करना चाहे, वह सेवा भाव से अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग प्रदान करें।

जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाजसेवी विक्रम मालू की प्रेरणादायी पहल

आश्रम का पता:

देवनारायण कॉलोनी, साईं बाबा मंदिर के पीछे वाली गली, श्रीडूंगरगढ़।

संपर्क सूत्र: ओम जी — 9462890241

आइए, जरूरतमंदों के जीवन में सहयोग और संवेदना की रोशनी फैलाएँ।

जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाजसेवी विक्रम मालू की प्रेरणादायी पहल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें