पथ संचलन की भव्य तैयारियों को साकार करने में जुटे स्वयंसेवक
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):राष्ट्र प्रथम की भावना, भारत को शिखर पर पहुंचाने के संकल्प और हिंदुत्व की अलख जगाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले पथ संचलन की तैयारियों को लेकर आदर्श विद्या मंदिर में स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।
Contents
आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जिनका निर्वहन स्वयंसेवक पूरी तत्परता से कर रहे हैं।

कस्बे के विभिन्न स्थानों से पथ संचलन निकाला जाएगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक भाग लेंगे आयोजन को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल है।

