मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ

मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ

योग, नेचर वॉक, पौधारोपण एवं जागरूकता रैली के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीकानेर (श्रेयांस बैद): पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार रविवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण केंद्र, देवीकुंड सागर में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश के निर्देशन में हुआ।

उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश ने बताया कि वर्ष 2026 में भारत द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किए जाने के अवसर पर मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) की भावना के अनुरूप यह अभियान 1 से 7 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सतत विकास को जन-आंदोलन का रूप देना है।

सप्ताह के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सतत खाद्य प्रणाली, एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार, ई-कचरे में कमी तथा सामान्य कचरे में कमी जैसे सात प्रमुख विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस की थीम ‘स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं’ के अंतर्गत योगाभ्यास, शपथ ग्रहण, नेचर वॉक एवं पौधारोपण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

पंचायती राज आम चुनाव तृतीय चरण : जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार की मौजूदगी में हुआ तृतीय रेंडमाइजेशन

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि मिशन लाइफ का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक सप्ताह तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का स्थायी हिस्सा बनाएं।

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र के सी.ओ. ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। बीकानेर जैसे मरुस्थलीय जिले में जल संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग की विशेष आवश्यकता है।

इस अवसर पर स्काउट-गाइड्स, वन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशिक्षण केंद्र से बीकानेर सागर कुंड की छतरियों तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक सहायक वन संरक्षक, बीकानेर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उप वन संरक्षक (इगानप स्टेज-2) मदन सिंह चारण, सहायक वन संरक्षक पूजा पंचारिया, सहायक वन संरक्षक कमलचंद बांगड़वा, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहिनी, क्षेत्रीय वन अधिकारी महावीर रूहिल,स्काउट-गाइड के अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें