राजीविका दीदी कैंटीन की संचालिका सीमा देवी को एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान

राजीविका दीदी कैंटीन की संचालिका सीमा देवी को एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान

राजीविका दीदी कैंटीन की संचालिका सीमा देवी को एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान

बीकानेर (श्रेयांस बैद):विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में राजीविका दीदी कैंटीन, लूणकरणसर की संचालिका सीमा देवी को राजीविका ओएसएफ के माध्यम से एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान किया गया।

 

सहायक अभियंता एवं प्रभारी जगदीश चौधरी तथा सहप्रभारी ईश्वर सोलंकी ने सीमा देवी को ऋण राशि का चेक प्रदान किया।

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

यह ऋण राजीविका दीदी कैंटीन की गतिविधियों को बढ़ावा देने, व्यवसाय के विस्तार तथा महिला की आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपलब्ध करवाया गया है। इस पहल से सीमा देवी को स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

 

राजीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका से जोड़ने के लिए इस प्रकार की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे महिलाएं अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

 

राजीविका दीदी कैंटीन की संचालिका सीमा देवी को एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान

राजीविका दीदी कैंटीन की संचालिका सीमा देवी को एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें