मोमासर ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल गोदारा ने संभाला कार्यभार
पदग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत
मोमासर: ग्राम पंचायत मोमासर में नवनिर्वाचित युवा सरपंच श्री मनफूल गोदारा ने विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में भव्य एवं गरिमामय पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गांव के गणमान्य नागरिकों, बुजुर्गों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वर्गीय पूर्व सरपंच श्रीमती गौरा देवी के उच्च आदर्शों एवं स्वर्गीय श्री रामूराम गोदारा की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके पौत्र एवं सुपुत्र मनफूल गोदारा ने ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्रीमती सरिता संचेती एवं पूर्व उपसरपंच श्री जुगराज संचेती ने नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल गोदारा तथा नवनिर्वाचित उपसरपंच श्री पन्नालाल माला का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूर्व सरपंच श्रीमती सरिता संचेती ने विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा।

समारोह में उपसरपंच श्री पन्नालाल माला सहित सभी 29 वार्ड पंच, गांव के सम्मानित बुजुर्ग, गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बाबूलाल गर्ग ने बताया कि मोमासर ग्राम पंचायत की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब युवा सरपंच मनफूल गोदारा के कंधों पर है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पूर्व सरपंचों के आदर्शों और युवा सोच के समन्वय से गांव में विकास, भाईचारे एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने समारोह में पधारी मोमासर की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से ग्राम पंचायत में विकास एवं सामाजिक समरसता का नया अध्याय शुरू होगा।
समारोह के अंत में श्री भौमिया दादा जी से ग्राम पंचायत मोमासर की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की गई।

युवा नेतृत्व, नई सोच और गौरवशाली विरासत के साथ मोमासर अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

