भाजपा निकाय चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, प्रचंड बहुमत से बोर्ड बनाने का आह्वान

भाजपा निकाय चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, प्रचंड बहुमत से बोर्ड बनाने का आह्वान

भाजपा निकाय चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, प्रचंड बहुमत से बोर्ड बनाने का आह्वान

भाजपा क़े निकाय चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सभाग प्रभारी मुकेश दाधीच जिला प्रभारी आत्माराम तर्ड निकाय प्रभारी धर्मवीर पुजारी विधायक ताराचंद रामगोपाल सुथार मंत्री ने किया सम्बंधित

श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर (तोलाराम मारू):आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पेडीवाल भवन, बिग्गा बास, श्रीडूंगरगढ़ में निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया

जिसमें कार्यकर्ताओं का बड़ा जन सैलाब उमड़ा सम्मेलन में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं में जोश क़े साथ भारत माता और जय भाजपा क़े नारे लगे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं क़े एकजुट होकर सभी वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़ने एवं श्रीडूंगरगढ़ नगर निकाय में प्रचण्ड बहुमत क़े साथ भाजपा का बोर्ड बनाने का आहान किया।

भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व अन्य ने श्रीडूंगरगढ़ को श्रीडूंगरगढ़ ही बोलने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। इसके लिए तोलाराम मारू पूर्व जिला मंत्री भाजपा ने खड़े होकर दाधीच साहब का आभार व्यक्त किया

महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने की दिशा में BJMM का सशक्त कदम,Biz Connect Business Network का भव्य शुभारंभ

इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी आत्माराम तर्ड,निकाय चुनाव प्रभारी धर्मवीर पुजारी, विधायक ताराचंद सारस्वत, राजस्थान कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका संयोजक लीलाधर बोथरा,पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,

ज़िला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, पूर्व चेयरमेन मानमल शर्मा, विनोद गिरी गुंसाई विस्तारक मुकेश दाधीच, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी मंचासीन रहे

तथा सभी ने वक्ताओं क़े रूप में कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान शब्दों से संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन से निरंतर संवाद को चुनावी सफलता का आधार बताया गया।

 

कार्यकर्ताओं से भाजपा की, रीति-नीति एवं केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही चुनाव में पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया गया।

विधायक सारस्वत ने मीटिंग में पधारे सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीड की हड्डी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को नींव क़े पत्थर बताते हुए एकजुटता क़े साथ भाजपा का बोर्ड बनाने का आहान किया।

भाजपा निकाय चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, प्रचंड बहुमत से बोर्ड बनाने का आह्वान

सम्मेलन में विशाल संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साह और जोश देखने को मिला।

भाजपा निकाय चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, प्रचंड बहुमत से बोर्ड बनाने का आह्वान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें