महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने की दिशा में BJMM का सशक्त कदम,Biz Connect Business Network का भव्य शुभारंभ

महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने की दिशा में BJMM का सशक्त कदम,Biz Connect Business Network का भव्य शुभारंभ

महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने की दिशा में BJMM का सशक्त कदम,Biz Connect Business Network का भव्य शुभारंभ

भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल जी तातेड की अध्यक्षता में एवं महिला विभाग की अध्यक्षा CA श्रीमती तरुणा जी बोहरा की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में महिलाओं के हुनर एवं प्रतिभा को नई पहचान देने के उद्देश्य से भारत जैन महामंडल के माध्यम से “Biz Connect Business Network” प्रोजेक्ट का सफल शुभारंभ आज कालाघोड़ा स्थित NGMA ऑडिटोरियम में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल जी तातेड, IAS अधिकारी एवं NGMA की Director श्रीमती निधि जी चौधरी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

 

महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने की दिशा में BJMM का सशक्त कदम,Biz Connect Business Network का भव्य शुभारंभ

सुश्री यति सांखला द्वारा नमस्कार महामंत्र की सुंदर प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। महिला विभाग की अध्यक्षा श्रीमती तरुणा बोहरा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

श्री ख्यालीलाल जी तातेड ने महिला विभाग द्वारा संचालित Biz Connect के विशाल स्वरूप एवं उद्देश्य की सराहना करते हुए बहनों के श्रम और समर्पण की प्रशंसा की तथा इस प्रोजेक्ट के निरंतर विकास एवं सफलता की मंगलकामना व्यक्त की।

इस अनोखी पहल में श्रीमती निधि जी चौधरी, IAS, Director, NGMA का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बिजनेस नेटवर्किंग से जुड़े महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक टिप्स साझा करते हुए महिलाओं को व्यवसाय में आगे बढ़ने, नेटवर्क मजबूत करने तथा अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही उन्होंने व्यवसाय के क्षेत्र में सरकार के नीति-नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

मंत्री श्री बाबूलाल जी बाफना ने Biz Connect की इस सुंदर एवं दूरदर्शी परिकल्पना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की विशेष क्षमताओं को पहचान देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए एक-दूसरे से जुड़कर आगे बढ़ने का यह एक सशक्त मंच है। उन्होंने इस पहल को महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने की दिशा में BJMM का सशक्त कदम,Biz Connect Business Network का भव्य शुभारंभ

Biz Connect के अर्थ-संयोजन में Lucira Jewellery के संस्थापक श्री रूपेश जी जैन एवं श्रीमती वंदना जी जैन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। श्रीमती वंदना जी जैन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार अपने सपनों को साकार किया जा सकता है और व्यवसाय के साथ-साथ स्वयं की एक अलग पहचान बनाई जा सकती है।

मंत्री श्रीमती आशा जी बड़ाला ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से इस प्रोजेक्ट के मुख्य प्रायोजक Lucira Jewellery के संस्थापक श्री रूपेश जी जैन एवं श्रीमती वंदना जी जैन तथा  Studio Re Re की साक्षी मेहता वेन्यू पार्टनर के रूप में जुड़ी उनके प्रति आत्मीय आभार प्रकट किया।

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण, स्वाति सोनी की तपस्या का पारणा संपन्न

प्रोजेक्ट की कोर्डिनेटर श्रीमती शीतल सांखला के अथक श्रम, समर्पण एवं कुशल संयोजन ने Biz Connect के नेटवर्किंग सिस्टम को सभी के समक्ष स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं इसे सफलतापूर्वक साकार करने की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में CC डांगी, के.सी. जैन, देवेंद्र जी डागलिया, निकिता जी तातेड, कुमुद जी कच्छारा, सुमन जी चपलोत, राजकुमारीजी बोहरा,सुमन जी चपलोत, संगीता जी सहित अनेक गणमान्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को सफल बनाने में भारत जैन महामंडल की कार्यकारिणी की सशक्त महिला सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Biz connect की कोर कमिटी की सदस्य श्रीमती पिंकी सांखला, लतिका डागलिया, सपना वडालमिया, विद्या बड़ाला, रेखा चोरड़िया, वैशाली चपलोत, रेखा मेहता ,रेशमा दुग्गड के साथ अनिता सिंयाल और सीमा सिंघवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने की दिशा में BJMM का सशक्त कदम,Biz Connect Business Network का भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती डिंपल लोढ़ा ने किया।

कार्यक्रम में लगभग 100 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज करवाई। महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला Biz Connect Business Network निश्चित रूप से एक सार्थक एवं दूरगामी पहल के रूप में अपने लक्ष्य को पाएगा ऐसी आशा भारत जैन महामण्डल के प्रत्येक सदस्य ने की।

महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने की दिशा में BJMM का सशक्त कदम,Biz Connect Business Network का भव्य शुभारंभ

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें