डूंगर महाविद्यालय में 1 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

डूंगर महाविद्यालय में 1 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे विद्यार्थी

बीकानेर (श्रेयांस बैद):आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों की पालना में राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान देना तथा देश की स्वतंत्रता एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को जन-जन तक पहुंचाना है।

डूंगर महाविद्यालय में 1 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए महाविद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया, सह-संयोजक डॉ. शशि बेसरवारिया, डॉ. पूजा चौधरी एवं डॉ. चानण मल उपस्थित रहे।

सब्जी बीज विक्रेताओं का किया औचक निरीक्षण, तीन नमूने आहरित,विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान

जनजातीय गौरव दिवस के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी, निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ लोकगीत और लोकनृत्य से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को जनजातीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों की भूमिका तथा उनकी समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का अवसर मिलेगा।

डूंगर महाविद्यालय में 1 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. शशि बेसरवारिया ने बताया कि सभी गतिविधियां महाविद्यालय के चित्रकला भवन में आयोजित की जाएंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

डूंगर महाविद्यालय में 1 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें