दक्षिण मुंबई में तपस्वी दम्पति के 9 उपवास तप की भावपूर्ण अनुमोदना

दक्षिण मुंबई में तपस्वी दम्पति के 9 उपवास तप की भावपूर्ण अनुमोदना

दक्षिण मुंबई में तपस्वी दम्पति के 9 उपवास तप की भावपूर्ण अनुमोदना

मुंबई: युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वी श्री मंजूरेखाजी आदि ठाणा-5 के पावन सान्निध्य में दक्षिण मुंबई में श्री कुलदीपजी सांकलेचा एवं श्रीमती कविताजी सांकलेचा के सहजोड़े 9 उपवास तप के उपलक्ष्य में मंगल पाठ का आयोजन हुआ।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक तपस्वी दम्पति के दर्शन एवं वंदना का लाभ प्राप्त किया।

दक्षिण मुंबई में तपस्वी दम्पति के 9 उपवास तप की भावपूर्ण अनुमोदना

साध्वीश्री कंचनप्रभाजी एवं साध्वीश्री मंजूरेखाजी ने तपस्वी दम्पति के तप की भावपूर्ण अनुमोदना करते हुए उन्हें मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया। साध्वीश्री ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को भी तप एवं आध्यात्मिक आराधना के प्रति प्रेरित किया तथा तप का पच्चखान करवाया।

विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा को 10 करोड़ से अधिक की सड़क विकास कार्यों की स्वीकृति

इस पावन अवसर पर आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा दक्षिण मुंबई, तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई, तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई एवं अणुव्रत क्षेत्रीय समिति, दक्षिण मुंबई की ओर से दिनेशजी धाकड़ एवं लतिकाजी डागलिया ने तपस्वी दम्पति की भावपूर्ण अनुमोदना करते हुए सम्मान स्वरूप दुपट्टा एवं साहित्य भेंट किया तथा उनके तप की मंगलभावना के साथ शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

दक्षिण मुंबई में तपस्वी दम्पति के 9 उपवास तप की भावपूर्ण अनुमोदना

तपस्वी दम्पति की यह तप आराधना समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा एवं अनुकरणीय उदाहरण बनी। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने तपस्वी दम्पति के प्रति अनुमोदना व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामना की।

दक्षिण मुंबई में तपस्वी दम्पति के 9 उपवास तप की भावपूर्ण अनुमोदना

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें