लूणकरणसर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों को दिए आध्यात्मिक एवं नैतिक संस्कार

लूणकरणसर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों को दिए आध्यात्मिक एवं नैतिक संस्कार

लूणकरणसर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों को दिए आध्यात्मिक एवं नैतिक संस्कार

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद, लूणकरणसर के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, लूणकरणसर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक एवं नैतिक संस्कारों का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपासक विनोद बोरड़िया एवं उपासक रतनलाल मेहता ने मंगलमय मंत्रोच्चार के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की। उन्होंने नवकार मंत्र की महिमा, मंत्रों के आध्यात्मिक महत्व, संस्कारयुक्त जीवन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक साधना के विषय में प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

मंत्र दीक्षा के दौरान बालक-बालिकाओं ने अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से नवकार मंत्र सहित विभिन्न मंगल मंत्रों का उच्चारण किया।

सभागार में आध्यात्मिक वातावरण, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत हुआ ।

मंत्र दीक्षा कार्यशाला एवं सभा सदस्यता संरक्षण बैनर अनावरण

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं समाजजनों ने भी इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की तथा इसे नई पीढ़ी में धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद लूणकरणसर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लूणकरणसर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों को दिए आध्यात्मिक एवं नैतिक संस्कार

परिषद ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी उपासकगण, शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे संस्कारमय कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

लूणकरणसर में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों को दिए आध्यात्मिक एवं नैतिक संस्कार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें