अनूठी पहल एक प्रयास पर्यावरण को बचाने का- निशुल्क पौधा वितरण- शुभम कुणाल मित्तल
पर्यावरण प्रेमी कुणाल 6 वर्षों से बांट रहे हैं मानसून सीजन में निशुल्क पौधे
बीकानेर समता नगर निवासी कुणाल मित्तल द्वारा पिछले 6 वर्ष से लगातार मानसून सीजन में निशुल्क पौधे वितरण कर रहे हैं । 6 वर्षों में उन्होंने लगभग 100000 से अधिक पौधों का वितरण कर दिया है।
कुणाल द्वारा इस वर्ष भी निशुल्क पौधा वितरण की परंपरा को चालू रखते हुए निशुल्क पौधा वितरण का कार्यक्रम आरंभ कर दिया गया है। कुणाल मित्तल ने बताया पौधों में छायादार फलदार फूल वाले पौधे आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर पौधों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
पौधों की लेने के लिए 8302148240 नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप पर मैसेज कर शाम को 6:00 बजे से 9:00 तक हर रोज पौधे प्राप्त कर सकते हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में सजग रहने वाले बीकानेर के निवासी निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
मित्तल ने बताया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, हम सबको धरती मां को हरा भरा रखने के लिए इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी आनंद से इस वातावरण में चैन की सांस ले सके।
जयपुर में रिश्तों का कत्ल: बेटी ने मां की हत्या के लिए दी 7 लाख की सुपारी, अनुकंपा नौकरी और संपत्ति के लालच में रची साजिश
हमने ये छोटी सी पहल कोरोना महामारी को देखते हुई करि थी क्योंकि उस समय ऑक्सीजन की मारामारी चल रही थी जिस कारण हालात बहुत ही खतरनाक हो चुके थे। उन दिनों से हमने ठाना की पर्यावरण के लिए कुछ करते हैं आने वाली पीढ़ी को बचाते हैं।
हमारे द्वारा एक छोटी सी की गई शुरुआत से हम ने गत 6 वर्षो में एक लाख अठतर हजार से अधिक पौधों का वितरण कर चुके है, मित्तल ने कहा कि इस सेवा का हिस्सा बन कर हर किसी को कम से कम दो पेड़ पौधे अपने आसपास लगाने चाहिए और उसकी सेवा जब तक करनी चाहिए तब तक वह पौधा बड़ा ना हो जाए।

बीकानेर वासियों से आग्रह किया है कि इस मुहिम का हिस्सा बने और धरती को हरा भरा करें। कुनाल ने कहाँ कि इसमें सारा खर्चा हम अपनी जेब से करते है किसी प्रकार का कोई आर्थिक मदद स्वीकार नहीं है,

