श्रीडूंगरगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ

श्रीडूंगरगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ
oplus_140509184

श्रीडूंगरगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ

श्रीडूंगरगढ़: राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुलचासर एवं देराजसर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी शुभम शर्मा ने दोनों शिविरों का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

श्रीडूंगरगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ

शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।

पंचायत राज विभाग ने मौके पर पट्टे जारी किए, जबकि राजस्व विभाग ने सहमति से खातों का विभाजन तथा राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धिकरण से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशनधारकों का सत्यापन कर बंद पड़ी पेंशन को पुनः प्रारंभ कराया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई रस्म आयोजित की गई। कृषि विभाग ने किसानों को राज किसान साथी पोर्टल की जानकारी दी तथा वन विभाग ने पौधों का वितरण किया। चिकित्सा विभाग ने रक्तचाप, शुगर एवं टीबी स्क्रीनिंग की जांच की।

अनूठी पहल एक प्रयास पर्यावरण को बचाने का- निशुल्क पौधा वितरण- शुभम कुणाल मित्तल

पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किए, जबकि पेयजल एवं विद्युत विभाग ने जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।

श्रीडूंगरगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ
उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का यथासंभव मौके पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

श्रीडूंगरगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें