मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवं मोटिवेशनल शिविर आयोजित

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवं मोटिवेशनल शिविर आयोजित

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवं मोटिवेशनल शिविर आयोजित

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर मॉडर्न लाइब्रेरी एवं तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में जागरूकता एवं मोटिवेशनल शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी दयानंद रूयल थे।

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवं मोटिवेशनल शिविर आयोजित

मुख्य अतिथि दयानंद रूयल ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान करते हुए मादक पदार्थों से संबंधित विधिक प्रावधानों एवं दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं नशामुक्त युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

कार्यक्रम में थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात नियमों की पालना तथा आमजन के सहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य अधिकार मित्र श्रेयांस बैद ने बताया कि माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, नशे की लत से होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवं मोटिवेशनल शिविर आयोजित

साथ ही नशा मुक्ति, निःशुल्क विधिक सहायता तथा मादक पदार्थों से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान करते हुए युवाओं से नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित विधिक प्रावधानों, मादक पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान की 

अधिकार मित्र पुष्पेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवं मोटिवेशनल शिविर आयोजित

कार्यक्रम का संचालन इंद्राज बिश्नोई एवं रामनिवास ने किया इस दौरान उपखंड अधिकारी द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई।

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवं मोटिवेशनल शिविर आयोजित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें