MBDD BLOOD ON CALL के तहत तेयुप दक्षिण मुंबई ने एक ही दिन में 3 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में संचालित MBDD Blood On Call अभियान के अंतर्गत 19 नवंबर को तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती तीन जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क रक्त की व्यवस्था करवाई।
चेम्बूर में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का भव्य आयोजन
परिषद के अध्यक्ष सुमीत सुराणा एवं उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया सहित कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सहायता पहुँचाई।
इसके अतिरिक्त, तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु नियमित रूप से रक्त की व्यवस्था एवं लाइव रक्तदान करवाया जा रहा है। परिषद निरंतर इस सेवाभावी अभियान के माध्यम से मानवता एवं सेवा के संकल्प को साकार कर रही है।

MBDD BLOOD ON CALL के तहत तेयुप दक्षिण मुंबई ने एक ही दिन में 3 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया

