चेम्बूर में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का भव्य आयोजन

चेम्बूर में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का भव्य आयोजन

चेम्बूर में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का भव्य आयोजन

चेम्बूर : अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ठाणा-6 के पावन सान्निध्य में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत के रूप में युगधर्म प्रदान किया। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की ऊर्जा एवं प्रेरणा से अणुव्रत का संदेश जन-जन तक प्रसारित हुआ।

चेम्बूर में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का भव्य आयोजन

वर्तमान आचार्यवर ने अणुव्रत के आदर्शों को जनसुलभ बनाकर समाज को नई दिशा प्रदान की है। सद्भाव, शक्ति एवं ऊर्जा से व्यक्ति के जीवन का सर्वांगीण विकास संभव है। मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाला अणुव्रत प्रत्येक व्यक्ति के लिए मंगलकारी है।

प्रखर वक्ता साध्वीश्री योगक्षेमप्रभाजी ने अपने संयोजकीय वक्तव्य में कहा कि आज का दिन गुरुदेव तुलसी द्वारा तेरापंथ के भविष्य की मजबूत नींव रखने का ऐतिहासिक दिन है। आचार्यश्री तुलसी ने अपने सुयोग्य शिष्य मुनि नथमलजी को ‘महाप्रज्ञ’ अलंकरण प्रदान कर उनकी प्रतिभा एवं संभावनाओं को नई पहचान दी।

अनियमितताएं पाए जाने 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

अणुविभा के प्रमुख न्यासी चांदरतनजी दुगड़ ने मुंबई की धरा पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रावक-श्राविकाओं का स्वागत किया। साध्वीश्री मुदितप्रभाजी, साध्वीश्री लावण्यप्रभाजी, साध्वीश्री कुन्दनप्रभाजी एवं साध्वीश्री मधुरप्रभाजी ने आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के प्रति संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनजी दुगड़ ने ओजस्वी वक्तव्य प्रस्तुत किया। न्यासी सुमतिचंदजी गोठी एवं अणुविभा के पूर्व अध्यक्ष अविनाशजी नाहर ने भी भावपूर्ण विचार व्यक्त किए।

चेम्बूर में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति के सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत के संगान से हुआ। चेम्बूर तेरापंथ महिला मंडल ने भी गीत की प्रस्तुति दी। समिति के अध्यक्ष रमेशजी सोनी, मंत्री गणपतजी सोनी, अणुविभा कोषाध्यक्ष विनोद कोठारी, उपाध्यक्ष मनोज सिंघवी, खलीलाल तातेड़, सुरेन्द्रजी कोठारी एवं लक्ष्मणजी कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह का कुशल संचालन साध्वीश्री योगक्षेमप्रभाजी ने किया। कार्यक्रम में अमृतवाणी के अध्यक्ष एवं तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। तेरापंथ मीडिया प्रभारी निलेश राठी ने कार्यक्रम की सुव्यवस्थित जानकारी उपलब्ध कराई, जिसे महावीरजी बदला ने प्रेषित किया।

चेम्बूर में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का भव्य आयोजन

चेम्बूर में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ एवं ‘ऊर्जस्वल संगम’ का भव्य आयोजन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें