9 वर्षीय झील हितेश बोहरा ने पर्युषण पर्व में किए 5 उपवास, बच्चों ने की अनुमोदना
मुंबई: पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर 9 वर्षीय झील हितेश बोहरा ने दृढ़ आत्मबल, तपस्या एवं धार्मिक संस्कारों का परिचय देते हुए कुल 5 उपवास किए।
झील ने पर्युषण के प्रथम चार दिनों में लगातार 4 उपवास किए तथा पर्युषण के अंतिम दिवस संवत्सरी पर भी 1 उपवास कर कुल 8 दिनों के पर्व में 5 उपवास की तपस्या संपन्न की।

झील की इस प्रेरणादायी तपस्या की गुंडेचा गार्डन जैन मंडल, लालबाग के बच्चों ने विशेष रूप से अनुमोदना की। मंडल के सभी बच्चे झील के तप की अनुमोदना करने पहुंचे और उसके आत्मबल एवं धार्मिक भावना की सराहना की।
माजरा चुंगी समपार फाटक संख्या 98 पर बनेगा RUB, आवागमन होगा सुगम
इतनी कम उम्र में झील द्वारा की गई यह तपस्या बच्चों में धार्मिक संस्कार, संयम और आत्मअनुशासन की प्रेरणा देने वाली रही। इस अवसर पर झील के परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने भी उसकी तपस्या की अनुमोदना करते हुए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

झील हितेश बोहरा की तपस्या की हार्दिक अनुमोदना।
9 वर्षीय झील हितेश बोहरा ने पर्युषण पर्व में किए 5 उपवास, बच्चों ने की अनुमोदना

