माजरा चुंगी समपार फाटक संख्या 98 पर बनेगा RUB, आवागमन होगा सुगम

माजरा चुंगी समपार फाटक संख्या 98 पर बनेगा RUB, आवागमन होगा सुगम

माजरा चुंगी समपार फाटक संख्या 98 पर बनेगा RUB, आवागमन होगा सुगम

 रेल एवं सड़क यातायात में मिलेगी सुविधा, वाहन चालकों को फाटक खुलने का नहीं करना पड़ेगा इंतजार

बीकानेर (तोलाराम मारू): वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक (बीकानेर) वीरेन्द्र जोशी ने बताया कि बीकानेर रेल मंडल के रेवाड़ी–सादुलपुर रेलखंड पर स्थित माजरा चुंगी के नाम से प्रचलित समपार फाटक संख्या 98 पर आमजन एवं रेल उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण किया जा रहा है। RUB निर्माण के लिए दिनांक 14.10.2026 को RUB Box Launching का कार्य प्रस्तावित है।

RUB के निर्माण से भविष्य में इस मार्ग से आवागमन करने वाले आमजन को रेलवे फाटक के बंद होने के कारण ट्रेनों के गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे सड़क यातायात अधिक सुगम होगा तथा वाहन चालकों के समय की बचत होगी।

साथ ही, रेल एवं सड़क यातायात के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से आवागमन को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

RUB के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, दैनिक आवागमन करने वाले लोगों तथा अन्य रेलवे उपभोक्ताओं को दीर्घकाल में बेहतर आवागमन सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही समपार फाटक पर बार-बार रुकने की आवश्यकता समाप्त होने से यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह

निर्माण कार्य के दौरान फाटक रहेगा बंद

RUB Box Launching एवं निर्माण कार्य के दौरान जनसुरक्षा की दृष्टि से समपार फाटक संख्या 98 से आमजन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। RUB के Approach Road के निर्माण में लगभग तीन माह का समय अपेक्षित है, जिसके कारण यह फाटक लगभग तीन माह तक बंद रहेगा।

रेल प्रशासन द्वारा इस फाटक का नियमित रूप से उपयोग करने वाले आमजन से अनुरोध किया गया है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा कार्यस्थल के आसपास लगाए गए सुरक्षा निर्देशों एवं प्रतिबंधों का पालन करें।

माजरा चुंगी समपार फाटक संख्या 98 पर बनेगा RUB, आवागमन होगा सुगम

यह परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सड़क आवागमन को अधिक सुगम बनाने के साथ-साथ आमजन को रेलवे फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान होने वाली प्रतीक्षा से राहत प्रदान करेगी।

माजरा चुंगी समपार फाटक संख्या 98 पर बनेगा RUB, आवागमन होगा सुगम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें