मोमासर में सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित

मोमासर में सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित

मोमासर: आज शाम विनोद भवन के सामने मुख्य बाजार में मोमासर की 36 कौम के ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का शॉल एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

मोमासर में सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित

इस अवसर पर बाबूलाल गर्ग ने बताया कि यह सम्मान समारोह गांव की एकता, भाईचारे और विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर गांव के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

पति-पत्नी की आपसी कलह ने ले ली तीन जनों की जान

सरपंच मनफूल गोदारा ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिर पर पहनाई गई पगड़ी पूरे मोमासर के विश्वास और सम्मान की प्रतीक है। वे अपने स्वर्गीय पिता रामूराम जी गोदारा के आदर्शों पर चलकर गांव के विकास का सपना पूरा करेंगे।

मोमासर में सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित

उन्होंने बताया कि मृत पशुओं को उठाने के लिए पिकअप वाहन खरीद लिया गया है तथा आचार संहिता हटते ही तीन स्थानों पर नई ट्यूबवेल चालू करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के द्वार 24 घंटे जनता के लिए खुले हैं।

 

मोमासर में सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित

पूर्व उपसरपंच जुगराज संचेती ने कहा कि ग्रामवासियों ने पिछले सात वर्षों के विकास कार्यों को देखते हुए दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर गांव के विकास में योगदान देने की अपील की।

मोमासर में सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित

सरपंच ने चुनाव में विपक्ष में रहे सभी प्रत्याशियों को अपना भाई बताते हुए कहा कि चुनाव समाप्त हो चुका है, अब सभी मिलकर मोमासर के विकास के लिए काम करेंगे।

मोमासर में सरपंच मनफूल गोदारा एवं 29 वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें