पति-पत्नी की आपसी कलह ने ले ली तीन जनों की जान
बीकानेर:पति-पत्नी का आपसी झगड़ेे ने रोशनी के पर्व पर परिवार में अंधियारा कर दिया। इतना ही नहीं इनको बचाने के प्रयास में एक घर उजड़ गया तो दूसरा जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहा है।मामला घडसीसर रेलवे ट्रेक का है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार घटना घड़सीसर रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे रानीबाजार निवासी अमरचंद सांखला के खेत में काम कर रहे बिहार निवासी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
इसके बाद दोनों रेलवे ट्रैक की ओर भागे। उन्हें बचाने के लिए अमरचंद व दरभंगा बिहार निवासी संजीत मोची भी ट्रैक पर चले गए। इसी दौरान ट्रेन आ गई और चारों उसकी चपेट में आ गए।इस हादसे में पति-पत्नी सहित संजीत की की मौत हो गई,जबकि अमरचंद सांखला के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद ट्रेन मौके पर ही रुकी रही। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें और वार्ड 30 के पार्षद अब्दुल सत्तार भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के शवों को असहाय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार खडग़ावत व खादिम खिदमतगार के सोएब ने मोर्चरी में रखवाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोमासर ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल गोदारा ने संभाला कार्यभार
हालांकि, पुलिस ने फिलहाल उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल, मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। दीपावली के दिन हुए इस हादसे ने खुशियों के माहौल को गम में बदल दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
घायल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और दो पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।घटना के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में चिकित्सकों की ओर से उसका उपचार किया जा रहा है।हादसे की सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।शुरुआती जानकारी में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

