राजस्थान: महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगा की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी
करौली जिले में टोडाभीम कस्बे में मंगलवार को एक महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भानकपुरा हल्के में कार्यरत महिला पटवारी उगन्ती प्रजापत है। उगन्ती प्रजापत तीन-चार दिन के अवकाश से लौटकर मंगलवार को ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटकर आई थीं
और ड्यूटी पूरी कर जोशी पाड़ा क्षेत्र अपने किराए के मकान पहुंची। जहां उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की जनाकारी मिलते ही आस-पास में सनसनी फैल गई, तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने गेट तोड़कर शव को फंदे से उतारा और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
सहकर्मी महिला पटवारी के साथ रहती थी मृतका
जानकारी के अनुसार, मृतका अपनी एक सहकर्मी महिला पटवारी के साथ किराए के एक कमरे में रहती थीं। सहकर्मी महिला पटवारी अवकाश पर चल रही है। जिससे उगन्ती कमरे पर अकेली ही थी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ अमन चौधरी, तहसीलदार दिनेश मीना सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंची।
👉 यहां क्लिक करें
लेकिन कमरे में अंदर से कुंदी लगी होने से पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया।
राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत, 6 यात्री जिंदा जले
एक साल पहले ही हुआ था विवाह
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन अलवर से टोडाभीम के लिए रवाना हो गए। उगन्ती प्रजापत की वर्ष 2022 में पटवारी पद पर नियुक्ति हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व 6 अप्रेल 2025 को उनका विवाह अलवर निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुआ था। विवाह के बाद से वह अपनी नौकरी टोडाभीम क्षेत्र में ही कर रही थीं।
पुलिस जांच में जुटी
आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इधर, श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी शिक्षक का शव पंखे से बंधे फंदे पर लटकता मिला, मौके पर पहुंची पुलिस
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में एक सरकारी शिक्षक मंगलवार सुबह अपने कमरे में पंखे से रस्सी से झूलते हुए मिला। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है। एएसआई महेश कुमार ढाका पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे है।

वहीं बीकानेर से परिजन भी पहुंच गए है। क्षेत्र के गांव उदरासर में उपस्वास्थ्य केंद्र में बने कमरे में रहने वाले वैद्य मघाराम राउमावि के सेवारत शिक्षक 48 वर्षीय गणेश प्रकाश जोहिया का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला है। प्रथमदृष्टया जोहिया ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है।


