चीन की कोयला खदान में भयंकर गैस ब्लास्ट, 82 मजदूरों की मौत

चीन की कोयला खदान में भयंकर गैस ब्लास्ट, 82 मजदूरों की मौत

चीन की कोयला खदान में भयंकर गैस ब्लास्ट, 82 मजदूरों की मौत

बीजिंग: उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के किनयुआन काउंटी में स्थित लियुशेनयु कोयला खदान में एक भयानक गैस विस्फोट हुआ है। इस हादसे में अब तक 82 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, खदान के भीतर अभी भी 9 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत झवर ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर प्रेरणादायक कार्य किया

यह धमाका शुक्रवार शाम ठीक 7:29 बजे हुआ, जिसने देखते ही देखते बड़ी तबाही का रूप ले लिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार शाम के समय जब खदान में काम सामान्य रूप से चल रहा था, तभी अचानक हुए जोरदार धमाका हुआ।

चीन की कोयला खदान में भयंकर गैस ब्लास्ट, 82 मजदूरों की मौत

ब्लास्ट होते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। काम कर रहे मजदूरों के परिजनों और स्थानीय लोगों में अपनों को बचाने की होड़ लग गई, जिससे मौके पर भारी अराजकता का माहौल बन गया।

चीन की कोयला खदान में भयंकर गैस ब्लास्ट, 82 मजदूरों की मौत

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें