बीकानेर के पूगल में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और 7 वर्षीय दोहिते की मौत

बीकानेर के पूगल में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और 7 वर्षीय दोहिते की मौत

बीकानेर के पूगल में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और 7 वर्षीय दोहिते की मौत

बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ग्राम भानीपुरा स्थित एक खेत की ढाणी के पास बनी डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

नानी-दोहिता पानी में डूबे

जानकारी के अनुसार, भानीपुरा निवासी छैलूसिंह राजपूत के खेत स्थित ढाणी में खेलते समय उनका 7 साल का दोहिता हरी सिंह अचानक डिग्गी में गिर गया। पास में खड़ी उसकी नानी वसु कंवर (52), पत्नी छैलूसिंह, बच्चे को बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह भी डिग्गी में जा गिरीं। दोनों पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

जयपुर के इतिहास में पहली बार गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) का हुआ कॉन्क्लेव 

मां ने तलाश की तो शव दिखे

घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। उस समय छैलूसिंह घर पर नहीं थे। काफी देर तक दोनों के दिखाई नहीं देने पर बच्चे की मां ने आसपास तलाश की। इस दौरान डिग्गी में दोनों के शव तैरते दिखाई दिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पूगल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शव बाहर निकलवाए। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को पूगल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा और उसकी मां स्कूल की छुट्टियां मनाने ननिहाल भानीपुरा आए हुए थे। मामले की जांच एएसआई शंभू सिंह को सौंपी गई है।

बीकानेर के पूगल में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और 7 वर्षीय दोहिते की मौत

बीकानेर के पूगल में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और 7 वर्षीय दोहिते की मौत

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें