श्रीडूंगरगढ़ हादसा: 2 वर्षीय तनवी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

श्रीडूंगरगढ़ हादसा: 2 वर्षीय तनवी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

श्रीडूंगरगढ़ हादसा: 2 वर्षीय तनवी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हेमासर गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम तनवी ने भी मंगलवार देर रात पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तनवी के निधन के साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के मताना गांव निवासी रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट ओमप्रकाश विश्नोई का परिवार सोमवार को बीकानेर के मुकाम स्थित गुरु जम्भेश्वर भगवान के समाधि स्थल के दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान श्रीडूंगरगढ़ के पास उनकी कार की डंपर से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी, जबकि 2 वर्षीय तनवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल और बाद में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे उसने भी अंतिम सांस ले ली।

शहरी सेवा शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति

इस हादसे में ओमप्रकाश विश्नोई (50), उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), पुत्री प्रमिला (4), रोनित (4), यश्वी (10), खुशी (8) और अब तनवी (2) की मौत हो चुकी है। एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत से हरियाणा के मताना गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस परिवार ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की थी, वह कुछ ही घंटों बाद काल के क्रूर हाथों में समा गया। इस हृदयविदारक हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

श्रीडूंगरगढ़ हादसा: 2 वर्षीय तनवी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

श्रीडूंगरगढ़ हादसा: 2 वर्षीय तनवी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें