राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण कार्डों का नवीनीकरण 31 दिसंबर 2026 तक, 25 जून तक करें आवेदन
बीकानेर (श्रेयांस बैद):विभाग द्वारा राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण नियम 1995 संशोधित नियम 2023 एवं 2024 के तहत स्वतंत्र पत्रकार, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया प्रिंट मीडिया एवं डिजीटल मीडिया के प्रेस प्रतिनिधियों को अस्थाई अधिस्वीकरण कार्ड जारी किये हुए है।
उपरोक्त प्रेस प्रतिनिधियों के अस्थाई अधिस्वीकरण कार्ड की अवधि 30.06.2026 को समाप्त हो रही है।
ज्ञातव्य है कि राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण नियम-1995 के तहत उपरोक्त प्रेस प्रतिनिधियों के अधिस्वीकरण कार्ड का नवीनीकरण कर 6 माह की अवधि बढ़ाते हुए दिनांक 31.12.2026 तक किया जाना है।
👉 यहां क्लिक करें
प्रेस प्रतिनिधियो के अधिस्वीकरण कार्ड का नवीनीकरण निम्नानुसार किया जाना है।
श्रीडूंगरगढ़ हादसा: 2 वर्षीय तनवी ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
01. प्रिंट मीडिया
1. नवीनीकरण आवेदन पत्र।
02. नियोजनकर्ता के हस्ताक्षर (संस्थान की सील सहित)
03.समाचार पत्र की नियमितता प्रमाण पत्र।
04.स्वघोषणा पत्र।
02इलेक्ट्रानिक मीडिया
01 नवीनीकरण आवेदन पत्र।
02 नियोजनकर्ता के हस्ताक्षर (संस्थान की सील सहित)।
03 स्वघोषणा पत्र।
03. स्वतंत्र पत्रकार
01. नवीनीकरण आवेदन पत्र।
02 स्वलिखित आलेख।
03 स्वघोषणा पत्र।
0 4डिजीटल मीडिया
01. नवीनीकरण आवेदन पत्र।
02. नियोजनकर्ता के हस्ताक्षर (संस्थान की सील सहित)।
03 स्वघोषणा पत्र।
उपरोक्त दस्तावेजों की पूर्ति सहित नवीनीकरण आवेदन पत्र एवं मूल अधिस्वीकरण कार्ड मुख्यालय को दिनांक 25.06.2026 तक भिजवाएं ताकि नियमानुसार नवीनीकरणकी कार्यवाही किया जा सके।



