ग्रामीण सेवा शिविर में किसानों को मिले बीज मिनीकिट, विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
श्रीडूंगरगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत जैसलसर एवं इंदपालसर गुसाईसर में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया तथा योजनाओं की जानकारी दी।

उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी शुभम शर्मा ने जैसलसर में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
शिविर के दौरान राजस्व विभाग की ओर से दो पट्टे जारी किए गए। कृषि विभाग ने किसानों को खरीफ फसल के लिए निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए तथा राज किसान साथी पोर्टल की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण कार्डों का नवीनीकरण 31 दिसंबर 2026 तक, 25 जून तक करें आवेदन
चिकित्सा विभाग द्वारा रक्तचाप, शुगर एवं टीबी स्क्रीनिंग की जांच की गई, वहीं पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किए। पेयजल एवं विद्युत विभागों ने प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी तथा बच्चों को आंगनबाड़ी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा विद्यालय भवनों की स्थिति का आकलन करने के लिए तकनीकी टीमों द्वारा निरीक्षण कार्य भी किया गया।
👉 यहां क्लिक करें
ग्रामीण सेवा शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। प्रशासन का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से आमजन को गांव स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।



