महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप शुरु
बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता- श्रीगोपाल राठी
श्रीडूंगरगढ़:महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन छुटियों में बच्चों हेतु बाल योग समर कैंप का सुभारम्भ 16 जून मंगलवार को बाहेती भवन श्रीडूंगरगढ़ में हुआ । संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, मंत्री सुशील सेरडिया, योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने मां भारती के पुष्पांजली एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया ।
संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है । रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संस्था सतत रुप से प्रयत्नशील है ।

मंत्री सुशील सेरडिया ने कहा कि बच्चे समाज एवं राष्ट्रीय विकास के मुख्य आधार स्तम्भ है इनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु योग आवश्यक है ।
ग्रामीण सेवा शिविर में किसानों को मिले बीज मिनीकिट, विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बताया कि शिविर में प्रथम दिवस को 71 बच्चों , बड़े बुजुर्गो एवं महिलाओं ने भागीदारी की ।

शिविर में योगाचार्य ओमप्रकाश कालवा, बलराम बेनीवाल, दामोदर बोहरा, विष्णु शर्मा, एकता शर्मा, मनिष धामा, कौशल्या कलवानिया, लालचंद जाखड़, रामसुख बिस्सु, राजस्थानी टार्जन योगानंद कालवा, योगिता कालवा ने अपनी सेवाएं दी । बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु संस्था सदस्य विजयराज सेवग, सुरेश भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत, मांगीलाल नाइ उपस्थित रहे ।


