मालू भवन सेवा केंद्र में युवाचार्य अभिनंदन, मंत्र दीक्षा एवं किशोर दिवस का संयुक्त आयोजन

मालू भवन सेवा केंद्र में युवाचार्य अभिनंदन, मंत्र दीक्षा एवं किशोर दिवस का संयुक्त आयोजन

मालू भवन सेवा केंद्र में युवाचार्य अभिनंदन, मंत्र दीक्षा एवं किशोर दिवस का संयुक्त आयोजन

श्रीडूंगरगढ़: रविवार प्रातः 9:00 बजे मालू भवन सेवा केंद्र में साध्वी श्री लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में युवाचार्य श्री महावीर कुमारजी के मनोनयन पर अभिनंदन समारोह, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम तथा किशोर दिवस का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों, ज्ञानशाला ज्ञानार्थी,एवं श्रावक श्राविक सामाज की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

मालू भवन सेवा केंद्र में युवाचार्य अभिनंदन, मंत्र दीक्षा एवं किशोर दिवस का संयुक्त आयोजन

कार्यक्रम का शुरुआत नीतू जी बोथरा द्वारा मंगलाचरण से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल की मंजू जी झाबक एवं मोनिका जी मालू ने अपने विचार व्यक्त किए तथा हेमलता जी बरड़िया ने गीतिका प्रस्तुत की।

तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष विक्रम जी मालू ने भाव व्यक्त किये। इसके पश्चात सुमित जी बरड़िया, चमन जी श्रीमाल, यश गंग एवं विशाल बोथरा ने युवाचार्य अभिनंदन पर गीतिका प्रस्तुत की। तेरापंथ सभा के मंत्री प्रदीप जी पुगलिया ने अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

तेरापंथ कन्या मंडल की प्रेक्षा पुगलिया, गरिमा दुगड़, प्रियांशी सेठिया, नेहा मिन्नी, हर्षिता डागा, दृष्टि बोथरा एवं महक झाबक ने काव्य प्रस्तुति के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए।

मालू भवन सेवा केंद्र में युवाचार्य अभिनंदन, मंत्र दीक्षा एवं किशोर दिवस का संयुक्त आयोजन

तेरापंथ किशोर मंडल की ओर से विशाल बोथरा, अजय बोथरा, ऋषभ झाबक एवं यश चोपड़ा ने प्रेरणादायी लघु नाटिका प्रस्तुत की। किशोर दिवस के अवसर पर विशाल बोथरा ने प्रेरक वक्तव्य भी प्रस्तुत किया।

साध्वी श्री संपतप्रभाजी, पुनीतप्रभाजी, दीपयशाजी एवं सुलेखा श्रीजी ने अपने प्रेरक उद्बोधन दिए। वहीं साध्वी श्री नव्यप्रभाजी, उन्नतप्रभाजी, युक्तिप्रभाजी, प्राज्ञप्रभाजी एवं सात्विकप्रभाजी ने गीतिका के माध्यम से युवाचार्य श्री के प्रति मंगलभाव एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्यप्रभाजी ने अपने मंगल उद्बोधन में युवाचार्य श्री महावीर कुमारजी के बाल्यकाल की प्रेरणादायी घटना का उल्लेख करते हुए उनके मनोनयन पर हार्दिक अभिनंदन एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। इसी अवसर पर आयोजित मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में 8 नन्हे बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान कर नियमित जप एवं साधना का संकल्प दिलाया गया।

मेगा बिजनेस प्रमोशन कैंप का आयोजन 21 अगस्त को

कार्यक्रम के दौरान MBDD (मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव) अभियान के बैनर का अनावरण किया गया। साथ ही सम्यक दर्शन कार्यशाला 2025-26 के प्रतिभागियों एवं विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद्, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल,तेरापंथ किशोर मंडल, अणुव्रत समिति सहित संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मालू भवन सेवा केंद्र में युवाचार्य अभिनंदन, मंत्र दीक्षा एवं किशोर दिवस का संयुक्त आयोजन

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन के. एल. जैन ने किया। कार्यक्रम सौहार्द, सेवा, संस्कार एवं संगठनात्मक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मालू भवन सेवा केंद्र में युवाचार्य अभिनंदन, मंत्र दीक्षा एवं किशोर दिवस का संयुक्त आयोजन

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें