श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात, PHED के नवसृजित सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को होगा लोकार्पण
श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, नवसृजित सहायक अभियंता कार्यालय क़े पद को संभालेंगे श्री रवि चौधरी – विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों को मिली सफलता
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू): मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026 के अंतर्गत स्वीकृत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) उपखण्ड श्रीडूंगरगढ़ के नवसृजित सहायक अभियंता कार्यालय को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा श्री रवि चौधरी को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में सहायक अभियंता पद पर नियुक्त किया गया है तथा नवसृजित कार्यालय के संचालन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
क्षेत्रीय विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नवसृजित सहायक अभियंता कार्यालय की स्वीकृति मुख्यमंत्री बजट घोषणा में शामिल की गई थी। अब कार्यालय संचालन एवं पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र की पेयजल एवं जलदाय संबंधी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
जिला देहात भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग देशनोक में होगा आयोजित
विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि नवसृजित कार्यालय का लोकार्पण दिनांक 25 मई 2026 को किया जाएगा। इस कार्यालय के शुरू होने से आमजन को विभागीय कार्यों के लिए दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।
नवसृजित कार्यालय के लिए कुल 07 पदों का सृजन एवं आवंटन किया गया है
विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा , जलदाय विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी तथा राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्षेत्रवासियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की है।
श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात, PHED के नवसृजित सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को होगा लोकार्पण

