तेरापंथ महिला मंडल, श्री डूंगरगढ़ की साधारण सभा का हुआ आयोजन 

तेरापंथ महिला मंडल, श्री डूंगरगढ़ की साधारण सभा का हुआ आयोजन 

तेरापंथ महिला मंडल, श्री डूंगरगढ़ की साधारण सभा का हुआ आयोजन 

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, श्री डूंगरगढ़ की वर्ष 2025–2026 की साधारण सभा का आयोजन किया गया।

तेरापंथ महिला मंडल भवन में अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।

नवकार मंत्र के साथ बैठक का शुभारम्भ हुआ।

तत्पश्चात उपमंत्री कांता जी बरडिया ने मंगलाचरण में प्रेरणा गीत को प्रस्तुति दी।

अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया।

उपाध्यक्ष मंजू बोथरा के द्वारा संविधान का वाचन किया गया।

मंत्री अंबिका डागा ने गत साधारण बैठक का वाचन किया तथा वर्षभर में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों का विस्तृत कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसे सदन द्वारा पारित किया गया।

कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया ने मंडल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए वित्तीय वर्ष का संपूर्ण लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा।

कार्यसमिति सदस्य मोनिका मालू ने सेवा साधक श्रेणी एस ई पी तथा आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के तहत सभी को फॉर्म भरकर परीक्षा देने एवं तैयारी करने की सभी मूलभूत जानकारी प्रदान की।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित विषय ‘ मर्यादा हमारी पहचान बने विषय पर कन्या मंडल से काव्या सिंघी, गरिमा जैन ओर महिमा बोथरा द्वारा प्रस्तुति दी गई।

कन्या मंडल उप संयोजिका काव्या सिंघी ने कन्या मंडल का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के समक्ष रखा।

तेरापंथ महिला मंडल, श्री डूंगरगढ़ की साधारण सभा का हुआ आयोजन 

अंत में उपाध्यक्ष प्रथम मधु झाबक ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सभा के सफल आयोजन में सभी के सहयोग एवं सहभागिता की सराहना की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन मंजू झाबक ने किया।

तेरापंथ महिला मंडल, श्री डूंगरगढ़ की साधारण सभा का हुआ आयोजन 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें