ब्लड ऑन कॉल सेवा के तहत तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई ने जे.जे. अस्पताल में 2 यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सेवा संस्कार संगठन के संकल्प को साकार करते हुए तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा संचालित ब्लड ऑन कॉल सेवा के अंतर्गत एक सराहनीय सेवा कार्य संपन्न हुआ।
तेरापंथ युवक परिषद जोगेश्वरी, मुंबई के हितेश जी बदाला से जे.जे. अस्पताल में १ मरीज को रक्त की आवश्यकता की जानकारी प्राप्त होने पर तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल संपर्क एवं समन्वय स्थापित किया तथा जे.जे. अस्पताल में 2 यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई।
दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में दूषित खाद्य सामग्री नष्ट और सीज
तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई सदैव मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। रक्त की आवश्यकता के समय त्वरित सहयोग उपलब्ध करवाना परिषद की सेवाभावी भावना एवं संगठनात्मक सक्रियता का परिचायक है।

ब्लड ऑन कॉल सेवा के तहत तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई ने जे.जे. अस्पताल में 2 यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई

