जिला कलेक्टर निशांत जैन ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश, दीपावली पर स्वच्छ और सुंदर नजर आए पूरा शहर

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश, दीपावली पर स्वच्छ और सुंदर नजर आए पूरा शहर

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश, दीपावली पर स्वच्छ और सुंदर नजर आए पूरा शहर

दीपावली पर शहर की स्वच्छता, रोशनी और यातायात व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

पहली बार हेरिटेज मार्ग पर भी होगी आकर्षक रोशनी और सजावट

बीकानेर (श्रेयांस बैद): दीपावली के त्यौहार पर शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर का वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की फॉलो-अप बैठक ली।

उन्होंने शहर में स्वच्छता, आकर्षक रोशनी, सड़कों के पेचवर्क तथा यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता को लेकर कोई कोताही नहीं हो।

दीपावली के अवसर पर पूरे शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित होनी चाहिए उन्होंने नियमित सफाई के साथ कचरे का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर शहर में दस दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संसाधन भी लगाए गए हैं।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश, दीपावली पर स्वच्छ और सुंदर नजर आए पूरा शहर

30 प्रमुख स्थानों पर होगी आकर्षक लाइटिंग

शहर में दीपावली पर आकर्षक सजावट और रोशनी की व्यवस्था के संबंध में बीडीए आयुक्त धायगुडे स्नेहल नाना ने जिला कलेक्टर को बताया कि शहर में 30 प्रमुख स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां बीडीए द्वारा सजावट एवं लाइटिंग करवाई जा रही है।

इनमें कलेक्ट्रेट, पब्लिक पार्क तथा प्रमुख चौराहे शामिल हैं। विभिन्न फर्मों को सजावट का कार्य सौंपा गया है। यह कार्य 5 नवम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा तथा 11 नवम्बर तक सजावट एवं रोशनी की व्यवस्था रहेगी। शहर में पहली बार हेरिटेज मार्ग सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष लाइटिंग की जाएगी।

पेचवर्क का कार्य अंतिम चरण मे

सड़कों की मरम्मत एवं पेचवर्क की समीक्षा के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कमल किशोर खत्री ने बताया कि शहर में विभाग की सभी सड़कों पर पेचवर्क का कार्य पूरा कर लिया गया है।

ट्रैक साइकिलिंग में हरिप्रकाश सींवर ने रचा इतिहास, दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राजस्थान का गौरव

गंगाशहर एवं भीनासर क्षेत्र में एक-दो दिन का कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम एवं बीडीए के अधिकारियों ने भी बताया कि उनके क्षेत्राधिकार की सड़कों पर पेचवर्क का कार्य अंतिम चरण में है तथा आगामी एक-दो दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

33 स्थानों पर होगी बैरिकेडिंग, अस्थाई बाजार की भी व्यवस्था

यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सीओ ट्रैफिक शालिनी बजाज एवं यातायात थानाधिकारी कानाराम ने बताया कि शहर में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा 33 स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।

इसके अतिरिक्त केईएम रोड के साथ अणचा बाई अस्पताल के पीछे वाली गली एवं राजीव गांधी मार्ग पर बीडीए के सहयोग से लाइटिंग करवाकर अस्थाई बाजार विकसित करने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दीपावली की खरीदारी के दौरान यातायात प्रबंधन में भी सुविधा रहेगी।

बिजली व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

विद्युत व्यवस्था के संबंध में बीकेईएसएल के अधिकारी सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि 33 केवी के सभी जीएसएस का रखरखाव एवं मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही सभी ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस भी कर लिया गया है, ताकि त्यौहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश, दीपावली पर स्वच्छ और सुंदर नजर आए पूरा शहर

बैठक में एडीएम सिटी रीना छिंपा, एसडीएम बीकानेर महिमा कसाना, आईएएस स्वाति शर्मा, आईएएस मनु गर्ग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश, दीपावली पर स्वच्छ और सुंदर नजर आए पूरा शहर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें