खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जनगणना 2027: प्रथम चरण को लेकर जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने ली समीक्षा बैठक

जनगणना 2027: प्रथम चरण को लेकर जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने ली समीक्षा बैठक

जनगणना 2027: प्रथम चरण को लेकर जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने ली समीक्षा बैठक

जिले में पहले चरण की तैयारी बताई अच्छी लेकिन स्वगणना की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की थीम है ”कोई घर ना छूटे”

जनगणना 2027 के तहत घरों पर जाने वाले प्रगणकों को दिए गए हैं कई अधिकार

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी बिष्णु चरण मलिक ने शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जिले की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक ली। मलिक ने जिले में प्रथम चरण की तैयारी अच्छी बताई लेकिन जिले में 01 मई से 15 मई तक चल रही स्वगणना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

01 मई से 15 मई तक चल रही स्वगणना का करें प्रचार प्रसार

मलिक ने जिले में 01 मई से 15 मई तक चल रही स्वगणना के आमजन में प्रचार प्रसार को लेकर नगर निगम के कचरा उठाने वाले टीपर्स पर बैनर लगाने और उस पर लगे लाउडस्पीकर पर जिंगल्स चलाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कहा कि जिले के सभी सरकारी कार्मिकों से स्वगणना का कार्य शत प्रतिशत करवाएं। मीडिया के सहयोग से आमजन तक स्वगणना के बारे में जानकारी पहुंचाएं।

जनगणना 2027 के तहत घरों पर जाने वाले प्रगणकों को दिए गए हैं कई अधिकार

जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत प्रगणकों को अधिकार दिए गए हैं कि वो संबंधित सभी घरों में प्रवेश कर सकेगे, उन्हें संबंधित घरों में प्रवेश से रोका नहीं जा सकता और ना ही उन्हें जानकारी देने से मना कर सकता है।

साथ ही बताया कि प्रगणक गली और मोहल्ले के हिसाब से प्रत्येक घर पर जो भी नंबर लिखेगा उसे मिटा नहीं सकते। प्रगणक की ड्यूटी होगी कि वह 33 पॉइंट की विभिन्न सूचना एकत्र करेगा।

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर बीकानेर में वॉकाथॉन आयोजित, स्वास्थ्य और एकता का संदेश

जनगणना 2027: प्रथम चरण की थीम ”कोई घर ना छूटे”

मलिक ने बताया कि जनगणना 2027: प्रथम चरण की थीम ”कोई घर ना छूटे” और दूसरे चरण की थीम ”कोई व्यक्ति ना छूटे” है। विदित है कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जा रही है।

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकान गणना एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा राज्य में स्वगणना 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक तथा मकान सूचीकरण एवं मकान गणना 16 मई 2026 से 14 जून च2026 तक फिल्ड कार्य किया जाना है। भारत सरकार के निर्दैशानुसार जनगणना 2027 पूरी तरह से डिजीटल जनगणना होगी।

इससे पूर्व प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम सिद्धार्थ

पालानिचामी व उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी धर्मपाल खीचड़,ने पीपीटी के जरिए जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम सिद्धार्थ पालानिचामी,संभागीय जनगणना अधिकारी एवं संभागीय आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह,जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार यादव नगर जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त नगर निगम यशपाल आहूजा,

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी धर्मपाल खीचड़, उपखंड जनगणना अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी आईएएस सुश्री महिमा कसाना, चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार निशिकांत समेत जनगणना को लेकर जिले के मास्टर ट्रेनर विपिन सैनी, वाई बी माथुर, समेत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

जनगणना 2027: प्रथम चरण को लेकर जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने ली समीक्षा बैठक

जनगणना 2027: प्रथम चरण को लेकर जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने ली समीक्षा बैठक

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp