मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण इकाई) ने किया निरीक्षण
बीकानेर (श्रेयांस बैद): जल संसाधन विभाग, जयपुर की गुण नियन्त्रण इकाई के मुख्य अभियंता जितेन्द्र दीक्षित ने शुक्रवार को वैद्य मघा राम वितरिका के प्रगतिरत रीलाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तार से अवलोकन किया गया।
Contents
जनगणना 2027: प्रथम चरण को लेकर जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने ली समीक्षा बैठक
मुख्य अभियंता दीक्षित ने कार्य को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता नियंत्रण एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

