अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें अधिवेशन में चेंबूर की गरिमामयी सहभागिता

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें अधिवेशन में चेंबूर की गरिमामयी सहभागिता

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें अधिवेशन में चेंबूर की गरिमामयी सहभागिता

लाडनूं: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें अधिवेशन का भव्य आयोजन लाडनूं में परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में हुआ।

भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं के इस विशाल समागम में तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। चेंबूर से लगभग 13 सदस्यों एवं 5 युवकों ने सपत्नीक इस ऐतिहासिक अधिवेशन में सहभागिता की।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें अधिवेशन में चेंबूर की गरिमामयी सहभागिता

अधिवेशन के दौरान अनेक रोचक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित हुए। विशेष रूप से ‘संवाद संतों से’ कार्यक्रम में कुमारश्रमणजी के भावपूर्ण संबोधन ने युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। वहीं युवाचार्यश्री के ‘जैन रामायण’ विषयक संबोधन ने युवाओं की विशेष रुचि आकर्षित की और उन्हें जैन संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया।

परम पूज्य गुरुदेव एवं युवाचार्यश्री के समक्ष प्रस्तुत सुंदर गीतिका ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं संगीतमय बना दिया। गोचरी सेवा के माध्यम से युवाओं में सेवा-भावना के साथ नई ऊर्जा का संचार हुआ।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें अधिवेशन में चेंबूर की गरिमामयी सहभागिता

अधिवेशन के दौरान कंठी तप करने वाली श्राविका श्रीमती नेहा निलेश राठौड़ की तपस्या की अनुमोदना के लिए तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर द्वारा रात्रि में विशेष गीतिका एवं अनुमोदना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तेरापंथ युवक परिषद्, चेंबूर के अध्यक्ष हिमांशुजी गन्ना एवं उनकी पूरी टीम ने अधिवेशन यात्रा को यादगार बनाने के साथ-साथ इसे ज्ञान, ऊर्जा, अध्यात्म एवं तप की भावना से ओत-प्रोत करने में अथक श्रम किया।

विकास कार्यों को गति देने के निर्देश, वर्क ऑर्डर के बाद तत्काल शुरू हों कार्य

इस अवसर पर परिषद् के मंत्री कपिलजी मेहता ने अधिवेशन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं सामूहिक श्रम ने इस आयोजन को सफल एवं स्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें अधिवेशन में चेंबूर की गरिमामयी सहभागिता

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें अधिवेशन में चेंबूर की गरिमामयी सहभागिता

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें