महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक में शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर चर्चा, दानदाताओं ने की सहयोग राशि की घोषणा
समाज एवं राष्ट्र का भविष्य शिक्षा पर आधारित है – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य
श्री डूंगरगढ़ : महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई ।
बैठक में सुशील सेरडिया ने निर्माण कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिस पर चर्चा कर समीक्षा की गई ।

बैठक में प्रस्ताव/घोषणाएं–
1. सहयोग राशि- 101000/-रु चौधरी पूर्णाराम जी गोदारा एवं गोपालरामजी गोदारा गुसाईंसर बड़ा की स्मृति में परिवारजनों द्वारा घोषणा की गई ।
2. सहयोग राशि- 101000/-रु श्री चांदराम चाहर सरपंच प्रतिनिधि जैसलसर द्वारा ।
3. स्कॉलरशिप में सहयोग – 42000/- श्री किशनलाल तेतरवाल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा ।
4. 10 HP शक्ति- श्री बस्तीराम गोदारा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा ।
5. सदस्य- 11000/-रु डॉ विजय तेतरवाल द्वारा ।
6. सदस्य- 11000/-रु डॉ दीपिका द्वारा ।
7. सदस्य- 11000/-रु श्री धर्मवीर डांगी द्वारा ।
8. बैठक में समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई ।
9. संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हेतु 11- 11 हजार रुपए न्यूनतम राशि के अधिकाधिक मेम्बर बनाने का लक्ष्य तय किया गया ।
10. दोनों छात्रावासों की चल रही शिक्षा व्यवस्था पर
चर्चा की गई ।
बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज एवं राष्ट्र का भविष्य शिक्षा पर आधारित है । समाज की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु दानदाता हमेशा तत्पर है, जो समाज के लिए अनुकरणीय सोच का प्रतीक है ।
बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा, शारदा चोटिया, मेघाराम महिया, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, चन्द्राराम कुकणा, किशनाराम गोदारा, भंवरलाल जानूं, चांदराम चाहर, प्रभुराम बाना, हेतराम जाखड़, गोवर्धनराम खिलेरी, कुम्भाराम गोदारा ने समाजहितकारी मुद्दों पर अपने सुझाव रखे ।
बैठक में मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, ताजाराम गोदारा, मोहनलाल भादू, मुखराम नैण, सुरजाराम चाहर, डालूराम कस्वां, नेताराम गोदारा, सहीराम आर्य, गंगाराम गोदारा, रामचन्द्र गोदारा, नेमाराम तरड़, रामलाल गोदारा,

दुर्गाराम महिया, देवाराम ज्याणी, गोपाल खिलेरी, रामचन्द्र गीला, रेखाराम लुखा, धर्मपाल बांगड़वा, कुम्भाराम घिंटाला, गोपीराम सिहाग, देवाराम गोदारा, धर्मवीर डांगी, हंसराज गोदारा, रामलाल जाखड़, कुम्भाराम भुंवाल, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, देवेन्द्र राहड़, मालाराम, सुभाष कड़वासरा सहित सैंकड़ो की संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक में शिक्षा सुदृढ़ीकरण पर चर्चा, दानदाताओं ने की सहयोग राशि की घोषणा
