रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने विजेता मुक्केबाजों को पहनाए मेडल और प्रदान की ट्रॉफी; बोले—खेलों का नया हब बनता जा रहा है बीकानेर

बीकानेर: आयोजन समिति के सचिव श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित 42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 का आज सुबह रोमांचक फाइनल मुकाबलों एवं भव्य समापन समारोह के साथ समापन हुआ।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मुक्केबाजों ने शानदार खेल कौशल, तकनीक और दमखम का प्रदर्शन किया। सभी दस भार वर्गों के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाया।

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों का बीकानेर में स्वागत किया तथा प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

बीकानेर खेलों का नया हब बनता जा रहा है—जिला कलेक्टर

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने कहा कि बीकानेर खेलों का नया हब बनता जा रहा है, यह देखकर बहुत खुशी होती है। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों का बीकानेर में स्वागत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है।

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

जब हमारे यहां के युवा खिलाड़ी प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेलते और प्रतिस्पर्धा करते हुए देखते हैं, तो उनमें भी आगे बढ़ने और खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का नया जोश पैदा होता है।

ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने में सहायक होंगे।

विजेता मुक्केबाज राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व

आयोजन समिति के सचिव श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी दस भार वर्गों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज आगामी 10वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 27 दिसंबर तक बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में किया जाएगा।

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया। इस मौके पर राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेन्द्र कुमार जी निर्वाण, अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी विशाल निर्वाण भी मौजूद रहे ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया की बीकानेर में पहली बार आयोजित सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप ने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय मुकाबले देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान किया।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन बीकानेर में बॉक्सिंग और खेल गतिविधियों को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।

टूर्नामेंट के बेस्ट बॉक्सर का अवार्ड झुंझनु के देवेंद्र सिंह को मिला , मोस्ट चेलेंजर बॉक्सर जोधपुर के कपिल को मिला , मोस्ट प्रोमिसिंग बॉक्सर का अवार्ड अजमेर के लोकेंद्र को मिला, ओवरऑल टीम चैंपियनशिप में प्रथम स्थान जोधपुर को मिला वही जयपुर दूसरे स्थान पर रही,

इस मौके पर बीकानेर बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मकबूल हुसैन सोढ़ा , सचिव योगेश शर्मा , महेन्द्र जी व्यास , भैरू रतन ओझा, हेमंत मोदी, शीशपाल सिंह, पूरण नाथ , मो. जावेद , भूपेश बिदावत, आदि सेंकड़ो खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे,

सेवा परमो धर्म गौकुल गौ धाम कानसर में हरा चारा ताजा सब्जी पशु आहर लड्डू की सेवा – टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

फाइनल मुकाबलो के परिणाम इस प्रकार रहे –

स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता

1. 47–50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता अमीन अली (उदयपुर) तथा रजत पदक विजेता कपिल ( जोधपुर)रहे।

2. 50–55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता विकास ( चूरू)तथा रजत पदक विजेता रणवीर ( जोधपुर)रहे।

3. 55–60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता लोकेश (जोधपुर)तथा रजत पदक विजेता रोशन (जयपुर) रहे।

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

4. 60–65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता दक्ष ( जोधपुर) तथा रजत पदक विजेता आशीष ( चूरू ) रहे।

5. 65–70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र ( झुंझनु) तथा रजत पदक विजेता अविन्श (जोधपुर) हे।

6. 70–75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता आर्यन (जयपुर) तथा रजत पदक विजेता जितेश चौधरी ( टोंक ) रहे।

7. 75–80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता पुष्पेंद्र (कोटा) तथा रजत पदक विजेता आशीष ( जयपुर) रहे।

8. 80–85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता लोकेन्द्र (अजमेर ) तथा रजत पदक विजेता प्रियदर्शी ( उदयपुर) रहे।

9. 85–90 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता हर्ष (दौसा) तथा रजत पदक विजेता सचिन ( जयपुर ) रहे।

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

10. 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता जयवर्धन (बूँदी )तथा रजत पदक विजेता नरेश (भरतपुर ) रहे।

रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें