तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में विक्रम मालू अध्यक्ष, पियूष बोथरा मंत्री सहित पूरी टीम ने ग्रहण किया दायित्व

श्रीडूंगरगढ़: तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026-27 की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह मालू भवन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य तथा राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में नवगठित टीम ने संगठन, सेवा, संस्कार एवं समाज के प्रति समर्पण के साथ अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।

समारोह में अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय श्री अंकुर जी लूनिया, नॉर्थ जोन इंचार्ज श्री जीतेश जी पोखरणा, सम्यक दर्शन कार्यशाला एवं भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला के राष्ट्रीय सह-प्रभारी एवं शाखा प्रभारी श्री ललित जी राखेचा,

ATDC के राष्ट्रीय प्रभारी श्री पीयूष जी लूनिया, MBDD राज्य संयोजक श्री विजेंद्र जी छाजेड़, नेत्रदान राज्य प्रभारी थली संभाग लोकेश जी सेठिया तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य अभातेयुप श्री पारस जी बैद की विशेष उपस्थिति रही।

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू के नेतृत्व में नवगठित टीम में मंत्री श्री पियूष जी बोथरा, उपाध्यक्ष प्रथम श्री रजत जी सिंघी, सहमंत्री प्रथम श्री सुमित जी बरडिया, सहमंत्री द्वितीय श्री दीपक जी सेठिया, संगठन मंत्री श्री गौरव जी बोथरा एवं कोषाध्यक्ष श्री चमन जी श्रीमाल ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।

उपस्थित कार्यसमिति सदस्यों ने भी ली शपथ

कार्यसमिति सदस्य के रूप में हनुमान नाहटा, उदित मालू, प्रवीण बोथरा, सुमित नाहर, विकास दूगड़, यश पारख, ऋषभ झाबक, संजय पुगलिया, सुमित श्यामसुखा, रोशन सिंघी, पवन डागा, सुरेश सुराना, यश गंग, रौनक पारख, प्रदीप नाहटा, नीरज डागा, हर्ष गंग, कुमुद गिया एवं विनय कुंडलिया ने शपथ ग्रहण की।

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

परामर्शक मंडल का गठन

परिषद् के मार्गदर्शन एवं परामर्श के लिए छत्तर सिंह जी बोथरा, माणक जी डागा, धर्मचंद जी धारेवा, पन्नालाल जी पुगलिया, मनोज कुमार जी पारख, सुमति जी पारख, राजकुमार जी बाफना एवं पवन कुमार जी सेठिया को परामर्शक मंडल में दायित्व प्रदान किया गया।

युवाशक्ति एवं सेवा गतिविधियों के लिए परिषद् संकल्पित

नवगठित परिषद् ने आगामी सत्र में युवाशक्ति, युवावाहिनी, युवालोक, अधिवेशन में सहभागिता, महाप्रज्ञ मेडिकल, नेत्रदान पखवाड़ा एवं त्यागी थर्स डे जैसी विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ सेवा, संस्कार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में परिषद् कार्य करेगी।

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

रक्षाबंधन कार्यशाला एवं नेत्रदान पखवाड़ा, MBDD बैनर का अनावरण

समारोह के दौरान परिषद् द्वारा रक्षाबंधन कार्यशाला तथा जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न करवाया गया। साथ ही नेत्रदान पखवाड़ा एवं MBDD (मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव ) अभियान से संबंधित बैनरों का अनावरण किया गया।

नेत्रदान एवं रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को मानवीय सेवा के कार्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया। परिषद् ने इन अभियानों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

पूर्व पार्षद दुर्गा देवी भाटी के नेत्र दान से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी

साध्वी श्री ने दिया मंगल उद्बोधन

साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी ने मंगल उद्बोधन प्रदान करते हुए युवाओं को आध्यात्मिकता, अनुशासन, सेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है और यदि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिले तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने बताईं संगठन की गतिविधियां

अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय श्री अंकुर जी लूनिया ने तेरापंथ युवक परिषद् की विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ की किशोर एवं युवा शक्ति की सक्रियता की सराहना की ओर अशोक झाबक को बधाई देते हुए और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय नेतृत्व एवं अतिथियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, संगठनात्मक क्षमता एवं सेवा भावना समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नई टीम से तेरापंथ युवक परिषद् की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला

इस अवसर पर जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी एवं तिलक किया। समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराते हुए संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

रक्षाबंधन कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण समारोह को जैन संस्कारक प्रदीप जी पुगलिया, प्रमोद जी बोथरा, पीयूष जी बोथरा एवं चमन जी श्रीमाल ने जैन संस्कार विधि से सम्पन्न करवाया।

रक्षाबंधन कार्यशाला मे लगभग 24 लोगों ने भाग लिया 

मनोज जी पारख -मंजू जी बोथरा

तमन्ना झाबक -ऋषभ झाबक

मुदित पुगलिया -हिमांशी पुगलिया

विशाल बोथरा – गुंजन बोथरा

युवराज चोपड़ा -मन्नत चोपड़ा

विक्रम मालू -अंजु सँचेति

काव्यांश बोथरा- प्रीयल बोथरा

संयम भंसाली -गरिमा भंसाली

सुमित बरड़िया – मनसा बरड़िया

अरिहन्त बोथरा- दृष्टि बोगरा

मयंक पुगलिया -प्रेक्षा पुगलिया

यश चोपड़ा -संपत देवी मालू

गणमान्यजनों ने व्यक्त किए भाव

कार्यक्रम में सभा मंत्री प्रदीप जी पुगलिया,महिला मंडल से मधु जी झाबक, कन्या मंडल से प्रेक्षा पुगलिया, अणुव्रत समिति से अशोक जी झाबक।

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

सुमित जी बरडिया एवं चमन जी श्रीमाल ने गीतिका की प्रस्तुति दी। मंच का कुशल संचालन विशाल बोथरा ने किया।

अध्यक्ष एवं मंत्री ने जताया आभार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू ने सभी अतिथियों, राष्ट्रीय नेतृत्व, श्रावक-श्राविकाओं एवं परिषद् के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम सामूहिक भावना, अनुशासन एवं सेवा के संकल्प के साथ कार्य करेगी। युवाओं को रचनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ने तथा समाजहित में नई पहल करने के लिए परिषद् निरंतर प्रयास करेगी।

समारोह में तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाओं, युवक परिषद् के सदस्यों, तेरापंथी सभा,महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल,अणुव्रत समिति, गणमान्य नागरिकों ,JTN प्रतिनिधि दीपक जी सेठिया, प्रदीप जी मालू, संतोष जी बिनायकीया,महेंद्र जी मालू,पवन जी बरडिया,जीतेश जी मालू,

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

लक्ष्मीपत जी भादानी, सहित एवं बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग, संस्कार एवं संगठनात्मक भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें