पूर्व पार्षद दुर्गा देवी भाटी के नेत्र दान से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी

पूर्व पार्षद दुर्गा देवी भाटी के नेत्र दान से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी

पूर्व पार्षद दुर्गा देवी भाटी के नेत्र दान से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी

सरदारशहर (तोलाराम मारू:)सरदारशहर क्षेत्र से मानवता एवं सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। सूर्य मन्दिर के पीछे रहने वाली पूर्व पार्षद दुर्गा देवी भाटीवाल पत्नी हुकमाराम भाटीवाल 68का निधन गुरुवार को होने पर इस दुःख की घड़ी में एक ऐसा निर्णय लिया जिससे दो अंधता से जुझ रहे लोगों के जीवन में उजाला भरने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

दुर्गा देवी भाटीवाल के पति हुकमाराम भाटीवाल पुत्र कैलाशचंद,मुकेश कुमार,रूपचन्द,बीरबल तथा देवर नारायण चन्द एवं ओमप्रकाश तथा भाटीवाल परिवार की सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया गया। प्राणनाथ होस्पीटल के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने सफलता पूर्वक नेत्र संग्रह किया।

नेत्रदान के लिए फुसाराम स्वामी, दौलतराम भाटीवाल तथा बाबूलाल घन्टेलवाल ने प्रेरक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक समाज सेवी गणेशदास स्वामी ने बताया कि यह इस केन्द्र का 56 वां नेत्रदान है।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना हो सुनिश्चित 

उन्होंने बताया कि भाटीवाल परिवार ने सेवा और मानवता के इस कार्य से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को न ई दृष्टि मिल सकेगी।

अब तक सरदारशहर से 18, श्रीडूंगरगढ़ से 16, सुजानगढ़ से 5, सादुलपुर से 2, रतनगढ़ से 3, लाडनूं,छापर,लूनकरणसर, राजलदेसर, सीकर से एक एक तथा सरदारशहर के ग्रामीण क्षेत्र बरड़ासर से 2,बोघेरा,उड़सर एवं मालसर से एक एक तथा श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र मोमासर एवं कुन्तासर से एक एक नेत्रदान हो चुका है।

पूर्व पार्षद दुर्गा देवी भाटी के नेत्र दान से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी

पूर्व पार्षद दुर्गा देवी भाटीवाल के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर ने आभार व्यक्त किया है।

पूर्व पार्षद दुर्गा देवी भाटी के नेत्र दान से 2 लोगों को मिलेगी रोशनी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें