केकेसी पीजी कॉलेज की पूर्व छात्राओं सुमन दानोदिया व नेहा भोजक को पीएचडी उपाधि मिलने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
केकेसी पीजी कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की दो मेधावी पूर्व छात्राओं—सुमन दानोदिया एवं नेहा भोजक को ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि से अलंकृत किए जाने पर महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामयी स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूरे महाविद्यालय परिवार ने दोनों शोधार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्षोल्लास व्यक्त किया। अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केकेसी इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या कोमल शेखावत ने दोनों छात्राओं को माल्यार्पण किया और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि सुमन दानोदिया व नेहा भोजक ने उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट मुकाम हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उनका निरंतर अध्ययन, कठिन परिश्रम और शोध के प्रति समर्पण आज के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ ने दोनों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पूंजी और गौरव होती है।
25 बच्चों से भरी चलती बस में लगी आग:अचानक धुआं उठने के बाद ड्राइवर ने सभी स्टूडेंट्स को उतारा, बैग-सामान जले
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उपप्राचार्य महबूब अली चौहान ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उदबोधन में बताया केकेसी एल्युमिनी कार्यक्रम अक्टूबर माह में किया जायेगा ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक आचा
र्य पुनीत वर्मा, गोपाल भाकर,रजत गौड़, सुरेंद्र कुमार, श्यामसुंदर, अनु कुमार, श्याम सुंदर सिद्ध,जयसिंह पुर्वा, लीलाधर स्वामी, प्रवीण दूगड़, बृज मोहन भोजक,नितिन तंवर सहित समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी जगदीश कुमार द्वारा किया गया।

