देहात भाजपा जिला अध्यक्ष पंचारिया की मुख्यमंत्री से भेंट
बीकानेर (श्रेयांस बैद):जनहित और संगठन सशक्तिकरण को लेकर भाजपा बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
Contents
एमजीएसयू के 23वें स्थापना दिवस पर चार नवीन भवनों का लोकार्पण, दो महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न
मुलाकात के दौरान बीकानेर देहात जिले के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री शर्मा ने जिले के विकास और आमजन की अपेक्षाओं को लेकर सकारात्मक संवाद किया तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया व सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

भाजपा संगठन की रीति-नीति के अनुरूप जनकल्याण और विकास के संकल्प को लेकर यह मुलाकात बीकानेर जिले के लिए महत्वपूर्ण रही।


