संभाग स्तरीय सहकार मिला शनिवार से, ग्रामीण हाट में होगा आयोजित

संभाग स्तरीय सहकार मिला शनिवार से, ग्रामीण हाट में होगा आयोजित

संभाग स्तरीय सहकार मिला शनिवार से, ग्रामीण हाट में होगा आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद): संभाग के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन तथा विशिष्ट उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने और सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेले का आयोजन जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित किया जाएगा।

सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजय गर्ग ने बताया कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ और चूरू जिले की जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार, क्रय विक्रय सहकारी समितियां, प्राथमिक भंडार, जिला डेयरी, विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य सहकारी समितियों द्वारा अपने-अपने विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय एक ही स्थान पर किया जाएगा।

31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विशेष योग्यजन युवाओं से करेंगे संवाद

 जिला कलेक्टर निशान्त जैन द्वारा सहकार मेला 2026 में सुलभ और सूचारू व्यवस्थाएं, पर्याप्त प्रचार-प्रसार और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया, साथ ही समस्त विभागाध्यक्षों को मेले में सहभागिता और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

केंद्रीय सहकारी बैंक बीकानेर के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेला-2026 में आने वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभदायक स्कीम्स, आकर्षक उपहार एवं गिफ्ट हैंपर लकी ड्रा कूपन के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

500 रुपए की खरीद करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहारों का वितरण लक्की ड्रा कूपन के माध्यम से किया जाएगा।

संभाग स्तरीय सहकार मिला शनिवार से, ग्रामीण हाट में होगा आयोजित

प्रतिदिन सायंकाल में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इसके अलावा फूड कोर्ट में विभिन्न पकवानों का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

संभाग स्तरीय सहकार मिला शनिवार से, ग्रामीण हाट में होगा आयोजित

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें