श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित औषधि भण्डार कक्ष का लोकार्पण
श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) तोलाराम मारू : उप जिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के भामाशाह जतन जी पारख द्वारा निर्मित औषधि भण्डार कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, तेरापंथ भवन ऊपरलों के अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी बजरंगलाल सेठिया, जयपुर प्रवासी पन्ना लाल पुगलिया, मानकचंद जी डागा, संजय बोथरा और उप जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश स्वामी विशेष रूप से मौजूद रहें।

इस दौरान भामाशाह जतन जी पारख को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्य के प्रेरक पाचीलाल सिंघी और फार्मासिस्ट संदीप पारीक रहें।
जतन जी पारख ने कहा कि भगवान पैसा देता है, ये भाग्य है, पर वो सद्काम में लगे, ये सौभाग्य की बात है।उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को स्वच्छ रखने के लिए आग्रह किया और श्रीडूंगरगढ़ के प्रति उज्ज्वल भाव रखते हुए सहयोगी बनने की बात कही।
अस्पताल में एसी लगवाने वाले दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया। 9 एसी लगवाने वाले दानदाता रमेश नागरमल तंवर, मुंबई निवासी और 3 एसी लगवाने वाले देवराज लक्ष्मीनारायण गुरनाणी का अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।
वरिष्ठ सर्जन डॉ. एस. के. बिहानी ने अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों और दानदाताओं का स्वागत किया, वहीं प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने सभी का आभार जताया। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष नारायण कलाणी व उपाध्यक्ष विनोद गिरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा दायित्व है कि नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाए। तथा राज्य सरकार के बजट का सही उपयोग किया जायेगा।
दक्षिण मुंबई में ‘नवग्रह समधानम्’ कार्यशाला का आयोजन, मंत्रों से ग्रह संतुलन की दी जानकारी
पालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी ने कहा कि मुख्य बाजार में स्थित पालिका भवन मे प्रतिदिन कुछ समय के लिए मै स्वयं बेठूगा। नागरिको की समस्याओं को सुनकर समस्या समाधान किया जायेगा।कार्यक्रम का बहुत ही शानदार संचालन मातृभाषा राजस्थानी मे डॉ. चेतन स्वामी ने किया।
उपस्थित सभी लोगों ने भामाशाह की तहेदिल से प्रशंसा की। जीव जतन कल्याण ट्रस्ट द्वारा श्रीडूंगरगढ़ मे राजकीय सदुदेवी महाविद्यालय बाजार में शानदार नगरपालिका भवन श्रीडूंगरगढ़ के पश्चिम में प्रवेश द्वार के अलावा अनेकों स्थानों पर शिव मन्दिर का निर्माण सहित अनको भवनों में निर्माण मे विशेष सहयोग दिया गया है।

इस मौके पर नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने भी विचार व्यक्त किए।पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, डॉ. एस. एस. नांगल, डॉ. कादिर अनवर टाक, डॉ. ताराचंद गोदारा, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, परमवीर, गंगाराम, चांदरतन राठी, सुनील सारस्वत गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व सचिव तोलाराम मारू,
श्री गोपाल राठी, फार्मासिस्ट संदीप पारीक, महेश तावणियां, शुभकरण पारीक सजय पारीक, दिल्ली प्रवासी नरेंद्र डागा, सेवा भावी राजेन्द्र स्वामी, धनराज पुरोहित, रामलाल ज्याणी, किशोर मारू, अशोक पारीक राधे ज्याणी, पृथ्वीराज व्यास, देवी लाल जोशी, देवराज गुरनानी, मोहित मालू, कुलदीप राठौड़, नरेंद्र दुसाद, नारायण, गोपाल स्वामी आदि मौजूद रहें।।
श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित औषधि भण्डार कक्ष का लोकार्पण

