31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विशेष योग्यजन युवाओं से करेंगे संवाद
‘सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम के मुख्य समारोह का होगा सीधा प्रसारण
बीकानेर (श्रेयांस बैद): मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे ‘सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम के तहत विशेष योग्यजन युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्य समारोह का प्रदेश के सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
बीकानेर में जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार गहलोत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी सही तौल, नए नियम लागू
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेष योग्यजन युवाओं को अंग एवं उपकरण वितरित किए जाएंगे। साथ ही खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विशेष योग्यजन युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर विशेष योग्यजन युवाओं से उनकी उपलब्धियों तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा उन्हें उपलब्ध करवाए जा रहे सहयोग एवं सहायता के संबंध में संवाद करेंगे।

