बाड़मेर में फिर फूटी तेल पाइपलाइन, खेतों में आधा किलोमीटर तक फैला क्रूड ऑयल

बाड़मेर में फिर फूटी तेल पाइपलाइन, खेतों में आधा किलोमीटर तक फैला क्रूड ऑयल

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बार फिर तेल पाइपलाइन में रिसाव का मामला सामने आया है। वेदांता ऑयल एंड गैस कंपनी के भाग्यम वेलपैड-12 के पास रविवार सुबह पाइपलाइन लीकेज होने से क्रूड ऑयल आसपास के खेतों में करीब आधा किलोमीटर तक फैल गया। सूचना मिलते ही कंपनी की ऑपरेशंस टीम मौके पर पहुंची और कुछ घंटों में रिसाव पर काबू पा लिया। यह इस वर्ष पांच महीनों के भीतर पाइपलाइन लीकेज की दूसरी घटना है।

किसानों के खेतों में फैला तेल

जानकारी के अनुसार, भाग्यम वेलपैड-12 से मदर वेलपैड तक बिछी पाइपलाइन में सुबह करीब छह बजे लीकेज हुआ। इससे किसान दौलतराम, प्रेमाराम और फकीराराम के खेतों में क्रूड ऑयल फैल गया। कंपनी को सूचना मिलने पर टीम ने जेसीबी की सहायता से गड्ढा बनाकर तेल को एक स्थान पर एकत्र किया और टैंकरों के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

कंपनी ने जारी किया बयान

वेदांता ऑयल एंड गैस कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि भाग्यम क्षेत्र में एक वेलपैड साइट के पास सीमित मात्रा में तरल पदार्थ का रिसाव हुआ था। ऑपरेशंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कंपनी के अनुसार, क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

फरवरी में भी हुआ था बड़ा रिसाव

इससे पहले 23 फरवरी 2026 को बाड़मेर के कौखेड़ा गांव में भी पाइपलाइन से क्रूड ऑयल का रिसाव हुआ था। उस समय तेल कई दिनों तक खेतों में बहता रहा और बड़ी मात्रा में मिट्टी व फसल प्रभावित हुई थी। कंपनी ने ट्रेंच बनाकर वैक्यूम मशीनों और टैंकरों की मदद से तेल निकाला था, लेकिन रिसाव की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। प्रभावित किसानों ने फसल और जमीन के नुकसान का मुआवजा भी मांगा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें