कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 28278 कैन किए सीज

कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 28278 कैन किए सीज

बीकानेर (श्रेयांस बैद):खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खारा रोड स्थित वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के गोदाम पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के तीन नमूने एफएसएसआई एक्ट के तहत लिया जाकर 28278 बॉटल/कैन को सीज़ किया गया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एफएसएसएआई) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक इत्यादि का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है।

विश्व जूनोसिस दिवस पर कोटड़ा में पशु स्वास्थ्य शिविर, ब्रुसेलोसिस रोकथाम के लिए किसानों को किया जागरूक

गौरतलब है कि एफएसएसएआई द्वारा नामी बेवरेज ब्रांडों को इस संबंध में नोटिस दिया जाकर जवाब मांगा गया है। यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर तथा बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा।

कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 28278 कैन किए सीज

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा द्वारा की गई।

कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 28278 कैन किए सीज

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें