अंतिम अवसर: सहजन आधारित कृषि प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, प्रतिभागियों को मिलेंगे 1000 निःशुल्क पौधे

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिले में सतत एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड वित्तपोषित परियोजना “बीकानेर जिले में सतत एवं आर्थिक विकास के लिए सहजन आधारित कृषि प्रणाली का विकास” के तहत तीन दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण का आखिरी आयोजन 10 से 12 अगस्त, 2026 तक केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), बीकानेर कार्यालय में किया जाएगा।

अंतिम अवसर: सहजन आधारित कृषि प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, प्रतिभागियों को मिलेंगे 1000 निःशुल्क पौधे

काजरी अध्यक्ष डॉ नवरत्न पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक किसान अपना पंजीयन तत्काल करवा सकते हैं। पंजीयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। आयोजकों ने इसे किसानों के लिए अंतिम अवसर बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने का आह्वान किया है।

प्रशिक्षण समन्वयक और काज़री के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बलबीर मील ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र किसान को प्रमाण पत्र के आधार पर अपने खेत में रोपण के लिए सहजन की उन्नत किस्म के 1000 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

विधायक ताराचंद सारस्वत के सतत प्रयास लाए रंग, लखासर जीएसएस पर अतिरिक्त 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की मिली स्वीकृति

पौधों का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा तथा यह पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। हालांकि, प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों को अपने ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

अंतिम अवसर: सहजन आधारित कृषि प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, प्रतिभागियों को मिलेंगे 1000 निःशुल्क पौधे

डॉ मील ने बताया कि पंजीयन के लिए इच्छुक किसान अपना आधार कार्ड, जमाबंदी की प्रति एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से 9413893720 एवं 8740007170 पर भेज सकते हैं।आयोजकों ने सभी इच्छुक किसानों से समय रहते पंजीयन कर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

अंतिम अवसर: सहजन आधारित कृषि प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, प्रतिभागियों को मिलेंगे 1000 निःशुल्क पौधे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें