जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित ‘द बोस फाइल्स: सच या साजिश’, ‘द लास्ट कैंडिडेट’, ‘मिसाल’ और ईरानी फिल्म ‘के-पॉपर’ विशेष आकर्षण

जयपुर :  जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) 2027 की दूसरी नामांकन सूची में देश-विदेश की विविध, चर्चित और विषयगत रूप से महत्वपूर्ण फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है। 12 नवम्बर को जारी इस प्रारंभिक सूची में 35 देशों की कुल 147 फिल्में एवं पटकथाएँ शामिल हैं।

जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

इनमें 47 भारतीय और 100 विदेशी प्रविष्टियाँ हैं। इस सूची में 13 अलग-अलग प्रतियोगिता श्रेणियों के अंतर्गत फिल्में, पटकथाएँ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से निर्मित फिल्में, वृत्तचित्र, एनिमेशन, विज्ञापन फिल्में, संगीत एवं फोटोग्राफी को शामिल किया गया है।

जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

जिफ के संस्थापक निदेशक हनु रोज द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस वर्ष महोत्सव में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से निर्मित फिल्मों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। एआई फीचर फिक्शन, एआई शॉर्ट फिक्शन और एआई एनिमेशन जैसी श्रेणियाँ विश्व सिनेमा में तकनीकी नवाचार और रचनात्मकता के नए आयाम प्रस्तुत कर रही हैं।

विशेष आकर्षण – चर्चित फिल्में

दूसरी नामांकन सूची में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, विचारों और उनसे जुड़े रहस्यों पर आधारित राजेश गुप्ता निर्देशित ‘द बोस फाइल्स: सच या साजिश’ विशेष आकर्षण है। फिल्म में यतीन कार्येकर, अखिलेन्द्र मिश्रा, अपूर्वा अरोड़ा, वीरेन्द्र सक्सेना और अमित बहल जैसे जाने-माने कलाकार शामिल हैं।

जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

इसके अलावा किरण कुमार अभिनीत ‘द लास्ट कैंडिडेट’, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और पंकज बेरी अभिनीत ‘मिसाल’ तथा ईरानी निर्देशक इब्राहिम अमीनी की फिल्म ‘के-पॉपर’, जिसमें सरेह बयात और सेतायेश देहघान प्रमुख भूमिकाओं में हैं, दर्शकों और फिल्म जगत के लिए विशेष रुचि का विषय होंगी।

विशेष उल्लेखनीय है कि सरेह बयात अभिनीत ईरानी फिल्म ‘अ सेपरेशन’ ने वर्ष 2011 में ईरान को पहला ऑस्कर दिलाया था। ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने से पहले यह फिल्म जिफ 2011 में भी प्रदर्शित की गई थी। यह जिफ के अंतरराष्ट्रीय फिल्म चयन और वैश्विक सिनेमा से जुड़ाव को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की विविधता को दर्शाने वाली अन्य महत्वपूर्ण फिल्मों में अमेरिकी वृत्तचित्र ‘गिव इट अ शॉट’, ईरान की ‘द मैन हू डिड नॉट ड्राउन’ और ईरानी एनिमेशन फिल्म ‘द टेल ऑफ पोमेग्रेनेट’ उल्लेखनीय हैं।

ये फिल्में सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और कलात्मक प्रयोगों के माध्यम से महोत्सव की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करती हैं।

जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

पहले नामांकन चरण में 39 देशों की 248 फिल्में

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2026 में जारी जिफ 2027 की पहली नामांकन सूची में 80 देशों से प्राप्त 1,805 फिल्म प्रविष्टियों में से 39 देशों की 248 फिल्मों को शामिल किया गया था। इनमें 119 भारतीय और 129 विदेशी फिल्में थीं। इस सूची में 14 विद्यार्थी फिल्मों को भी स्थान मिला था।

दूसरी सूची में 82 देशों से प्राप्त 877 प्रविष्टियों में से 35 देशों की 147 फिल्मों एवं पटकथाओं को नामांकित किया गया है।

डॉ. राजेन्द्र बोरा ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

जिफ के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजेन्द्र बोरा ने 12 नवम्बर 2026 को जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची से संबंधित यह प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल लगातार भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है। इस वर्ष एआई सिनेमा, अंतरराष्ट्रीय वृत्तचित्रों, फीचर फिल्मों और नई पीढ़ी के फिल्मकारों की भागीदारी महोत्सव को विशेष पहचान देगी।

8 से 12 जनवरी 2027 तक जयपुर में होगा जिफ

19वाँ जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ 2027) आगामी 8 से 12 जनवरी 2027 तक जयपुर, राजस्थान में आयोजित होगा।

इसके साथ 10वाँ न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल (एनडीएफएफ 2027), जयपुर फिल्म मार्केट (जेएफएम) और जीसीसी–दिल्ली फिल्म कन्वेंशन एवं समिट 2027 सहित सिनेमा, एआई और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

महोत्सव का उद्देश्य देश-विदेश के फिल्मकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों को एक वैश्विक मंच पर जोड़ना तथा भारतीय सिनेमा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।

जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

अधिक जानकारी एवं प्रतिनिधि पंजीकरण:

https://www.jiffindia.org/documents/JIFF27_2ndList7Nov.pdf

www.jiffindia.org

जिफ 2027 की दूसरी नामांकन सूची में 35 देशों की 147 फिल्में और पटकथाएँ शामिल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें